दुनिया की पहली स्मार्टवॉच कौन थी और इसकी कीमत क्या थी? जानिए दिलचस्प इतिहास

आज भले ही Apple Watch, Samsung Galaxy Watch और अन्य आधुनिक स्मार्टवॉच बाजार पर राज कर रही हों, लेकिन इस तकनीक की नींव Seiko Ruputer ने रखी थी। करीब 25 साल पहले लॉन्च हुई यह घड़ी अपने समय से काफी आगे थी।

आज स्मार्टवॉच सिर्फ समय बताने वाली घड़ी नहीं रह गई है। इससे कॉल रिसीव की जा सकती है, मैसेज पढ़े जा सकते हैं, हार्ट रेट मॉनिटर किया जा सकता है और यहां तक कि ECG जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की पहली स्मार्टवॉच कौन-सी थी और उसकी कीमत कितनी थी? आपको हैरानी होगी कि इसका इतिहास करीब तीन दशक पुराना है।

world's first smartwatch

दुनिया की पहली स्मार्टवॉच कौन थी Photo-etsy

दुनिया की पहली स्मार्टवॉच थी Seiko Ruputer

दुनिया की पहली आधुनिक स्मार्टवॉच के रूप में Seiko Ruputer को माना जाता है। जापानी कंपनी Seiko ने इसे 1998 में लॉन्च किया था। अमेरिका में यही घड़ी Matsucom onHand PC नाम से बेची गई थी। उस समय यह अपनी तरह का बेहद अनोखा डिवाइस था, क्योंकि इसमें सिर्फ समय देखने के अलावा कई कंप्यूटिंग फीचर्स भी दिए गए थे।

End of Feed