क्या है Jio पे साउंड बॉक्स, कैसे Paytm और PhonePe को देगा टक्कर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 10, 2024, 12:29 PM IST

What is Jio Pay Sound Box:मौजूदा वक्त में पेटीएम की तरफ से मार्केट में लाखों की संख्या में पेटीएम बॉक्स को उपलब्ध कराया गया है। इनकी मंथली फीस 129 रुपये है। इस सब्सक्रिप्शन मॉडल से पेटीएम को प्रॉफिट होता है।

What is Jio Pay Sound Box: रिलायंस जियो जल्द ही पेटीएम (Paytm) जैसा ही अपना पॉकेट साइज स्पीकर लाने वाली है। रिलायंस की ओर से जियो पे बॉक्स पेश किया जा सकता है। इसकी मदद से छोटे दुकानदार और कारोबारियों को ग्राहकों की तरफ मिले पेमेंट की जानकारी की सुविधा मिलेगी। जियो पे बॉक्स बिल्कुल पेटीएम बॉक्स या फोनपे बॉक्स की तरह ही होगा। इसमें पेमेंट होने पर ऑडियो से जानकारी मिलेगी। एनबीटी रिपोर्ट की मानें, तो कंपनी इस नए प्रोडक्ट को अपनी कर्मचारियों पर टेस्ट कर रही है। इसके बाद इसे आम पब्लिक के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराएगी।

Jio Pay Sound Box

कितना देना होता है चार्ज

मौजूदा वक्त में पेटीएम की तरफ से मार्केट में लाखों की संख्या में पेटीएम बॉक्स को उपलब्ध कराया गया है। इनकी मंथली फीस 129 रुपये है। इस सब्सक्रिप्शन मॉडल से पेटीएम को काफी फायदा होता है। जियो पे बॉक्स को पेटीएम के मुकाबले कम कीमत में पेश किया जा सकता है। साथ ही शुरूआत में फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा सकता है।

End of Feed