क्या है DeepSeek? जिससे हिला अमेरिका और टेंशन में आए राष्ट्रपति Trump!

What is DeepSeek: डीपसीक के सस्ते और कम डेटा वाले मॉडल ने तकनीकी शेयरों में गिरावट ला दी है। Nvidia, Broadcom, Microsoft और Alphabet जैसी कंपनियों के शेयर गिरे क्योंकि निवेशकों को चिंता है कि AI सेक्टर का खर्चा और लाभ संतुलित नहीं है। DeepSeek R1 चीन का AI मॉडल है। इस एआई टूल ने आते ही दुनियाभर में धमाल मचाना शुरू कर दिया है।

What is DeepSeek: 27 जनवरी को अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ा झटका लगा जब Nvidia के शेयर करीब 17% गिर गए। इससे कंपनी की करीब 600 अरब डॉलर की मार्केट वैल्यू कम हुई। कारण? चीन की AI कंपनी डीपसीक का उभरना, जो सस्ते और कम डेटा वाली AI सर्विस दे रही है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर DeepSeek क्या है और कैसे दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है।

End of Feed