क्या होती है कलर स्मोक ट्यूब? जिसने लोकसभा में मचा दिया हंगामा, जानें इसकी टेक्नोलॉजी

Security Breach In Lok Sabha: कलर स्मोक ट्यूब को आमतौर पर दिवाली या शादी की फोटोग्राफी में इस्तेमाल किया जाता है। यह एक कंप्रेस्ड कलर से भरा होता है और खोलने पर कलर वाला धूंआ रिलीज करता है। आमतौर पर कलर स्मोक बम नुकसान नहीं पहुंचाता है।

Security Breach In Lok Sabha: बुधवार को 2001 के संसद हमले की बरसी के दिन ही संसद में एक बार फिर बड़ी सुरक्षा चूक देखने मिली। दो लोग लोकसभा में घुस गए और स्मोक ट्यूब खोल दिए जिससे पीला रंग का धुआं निकला। ये लोग दर्शक दीर्घा में बैठे थे और उन्होंने अपने जूतों से कलर स्मोक वाले ट्यूब निकाले। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इन्हें एक डेस्क से दूसरे डेस्क पर कूदते हुए और सदन के वेल की ओर जाते हुए दिखाया गया है। यहां हम आपको कलर स्मोक ट्यूब के बारे में बता रहे हैं।

क्या होता है कलर स्मोक ट्यूब ?

कलर स्मोक ट्यूब (Color Smoke Tube) को आमतौर पर दिवाली या शादी की फोटोग्राफी में इस्तेमाल किया जाता है। यह एक कंप्रेस्ड कलर से भरा होता है और खोलने पर कलर वाला धूंआ रिलीज करता है। यह छोटे साइज के पाइप के आकार का होता है और कम से कम दो से तीन घंटे तक कलर स्मोक करने में सक्षम होता है। बता दें कि स्मोक ट्यूब की लंबाई के हिसाब से इसमें स्मोक का समय तय होता है।

End of Feed