टेक एंड गैजेट्स

डिजिटल लॉकडाउन से दुनिया को मिला नया शब्द 'BSOD', जानें क्या है इसका मतलब

What is BSOD, Microsoft Crowdstrike: एक विंडोज बग (Microsoft Crowdstrike Global Outage) ने दुनिया भर के हजारों यूजर्स के सिस्टम को 'रिकवरी' मोड में डाल दिया है, जिससे एक नीली स्क्रीन के साथ एक एरर मैसेज मिल रहा है, जिसे आम तौर पर 'ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ' बग के रूप में जाना जाता है।

Image

What is BSOD

KEY HIGHLIGHTS
  • विंडोज पर आया ब्लू स्क्रीन एरर
  • क्राउडस्ट्राइक के अपडेट से शुरू हुई समस्या
  • लैपटॉप हुए BSOD समस्या का शिकार

What is BSOD: माइक्रोसॉफ्ट क्राउडस्ट्राइक आउटेज (Microsoft Crowdstrike) के बाद लैपटॉप में ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) की समस्या देखने को मिली। दरअसल यह एक तरह का एरर है जो सिस्टम को 'रिकवरी' मोड में डाल देता है। इसकी वजह से सिस्टम बार-बार रीस्टार्ट हो रहा था। इसमें लैपटॉप पर एक नीली स्क्रीन के साथ एक एरर मैसेज दिखता है, जिसे आम तौर पर 'ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ' बग के रूप में जाना जाता है। चलिए जानते हैं ये क्या बला है और सिक्योरिटी के मामले में इसके क्या मायने हैं।

क्या है ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ?

BSOD यानी ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ, विंडोज कर्नेल स्तर पर एक पूरी तरह से सिस्टम फेल होना है, जो विंडोज ड्राइवर और/या हार्डवेयर के साथ किसी एरर के कारण होती है। यह ऐप क्रैश नहीं है। यदि ब्राउजर क्रैश हो जाता है, तो विंडोज चलना जारी रहता है। लेकिन BSOD बहुत दुर्लभ है, क्योंकि यह लैपटॉप की ब्लू स्क्रीन का कारण बन सकता है क्योंकि वे ऑपरेटिंग सिस्टम में हाई लेवल पर चलते हैं। यह सिस्टम को पूरी तरह से रोक देता है। आसान शब्दों में कहें तो BSOD का मतलब है कि आपका सिस्टम बुरी तरह से क्रेश हुआ है।

माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के लैपटॉप ही क्यों हुए प्रभावित

ये एरर सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर समस्याओं के कारण हो सकते हैं। दरअसल, आज सुबह क्राउडस्ट्राइक ने एक अपडेट जारी किया था और इसके बाद ये ही लैपटॉप पर नीली स्क्रीन नजर आने लगी। यानी किसी बग, वायरस या ड्राईवर खराब होने जैसे कारणों की वजह से लैपटॉप BSOD का शिकार हो जाता है। इस मामले में क्राउडस्ट्राइक (Crowdstrike) के अपडेट में एक बग था जिसकी वजह से लैपटॉप और विंडोज डिवाइसेज और सर्विस पर BSOD की समस्या आने लगी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article