Smart Link Protection फीचर जल्द होगा लॉन्च, ऑनलाइन फ्रॉड से मोबाइल यूजर्स को मिलेगी एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन

देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया करोड़ों मोबाइल यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म करने वाली है। वीआई अब एक ऐसा स्मार्ट फीचर लाने जा रही है जिससे यूजर्स की ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड होने की टेंशन खत्म हो जाएगी।

अगर आप स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल पिछले कुछ समय में ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम के मामले तेजी से बढ़े है। टेलीकॉम कंपनिया लगातार यूजर्स को साइबर क्रिमिनल्स के फ्रॉड से बचाने के लिए कारगर कदम उठा रही हैं। इस बीच देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया अपने ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार फीचर लाने जा रही है जिसका नाम Smart Link Protection है। यह फीचर यूजर्स को ऑनलाइन धोखाधड़ी वाले लिंक्स से बचाएगा।

Online Fraud

मोबाइल यूजर्स को मिलेगी ऑनलाइन स्कैम से प्रोटेक्शन। (फोटो क्रेडिट-iStock)

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार VI अपने Smart Link Protection को जल्द ही अपने ग्राहकों के लिए रोलआउट करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक वीआई का Smart Link Protection आर्टफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड होगा। यह एआई की मदद से फ्रॉड वाले लिंक्स को पहचानेगा और उन्हें तुंरत ब्लॉग करेगा। इसका मतलब है कि वीआई का यह फीचर करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेंशन को खत्म करने वाला है।

End of Feed