टेक एंड गैजेट्स

Airtel-Jio की नींद उड़ाने आया Vodafone-Idea का नया सस्ता प्लान, सिर्फ इतनी है कीमत

Vodafone Idea (Vi) New Recharge Plans: Vodafone Idea (Vi) ने अपने नए प्लान्स के लॉन्च के साथ ही 1460 रुपये वाले पुराने प्लान को बंद कर दिया है। यह प्लान पिछले हफ्ते ही पेश किया गया था और इसमें 270 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, और रोजाना 100 फ्री SMS का फायदा मिलता था।

Image

Vodafone Idea

Vodafone Idea (Vi) New Recharge Plans: भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) , जो ने केवल वॉइस और SMS आधारित प्लान लॉन्च कर दिया है। यह प्लान जियो और एयरटेल के प्लान को सीधे टक्कर देता है। बता दें कि यह कदम TRAI की ओर से आई एक पोस्ट के जवाब में उठाया गया। TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को नए वॉइस और SMS-ओनली प्लान्स लाने के लिए कहा था। इसके बाद वीआई ने दो ज्यादा वैलिडिटी वाले सस्ते प्लान पेश किए हैं। इन सस्ते प्लान के साथ सस्ते टैरिफ चाहने वाले ग्राहकों के लिए बढ़िया ऑप्शन है।

Vi 470 रुपये का प्लान

वोडाफोन आइडिया के 470 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 900 SMS (लिमिट खत्म होने के बाद लोकल SMS के लिए 1 रुपये और STD SMS के लिए 1.5 रुपये चार्ज होगा) और पूरे 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

Vi 1849 रुपये का प्लान

इस प्लान के साथ पूरे 1 साल की वैलिडिटी मिलती है। यानी प्लान में आपको 365 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान से रिचार्ज कराने के बाद आपको 3600 SMS मिलते हैं। इन दोनों ही प्लान के साथ आपको इंटरनेट डेटा नहीं मिलता है। उसके लिए आपको अलग से रिचार्ज करना होगा।

Vi ने बंद किया 1460 रुपये वाला प्लान, पेश किए नए ऑप्शन

Vodafone Idea (Vi) ने अपने नए प्लान्स के लॉन्च के साथ ही 1460 रुपये वाले पुराने प्लान को बंद कर दिया है। यह प्लान पिछले हफ्ते ही पेश किया गया था और इसमें 270 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, और रोजाना 100 फ्री SMS का फायदा मिलता था। अब यूजर्स के पास Vi, Jio, और Airtel के बीच वैलिडिटी और कीमत के आधार पर कई विकल्प मौजूद हैं। यानी आप अपनी जरूरतों के मुताबिक सही प्लान ले सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article