Vivo Y28s, Y28e 5G: वीवो ने सोमवार को भारत में Y सीरीज के दो नए स्मार्टफोन Y28s और Y28e लॉन्च कर दिए हैं। दोनों फोन 5G हैं और बजट सेगमेंट में आते हैं। दोनों फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। फोन में दमदार कैमरा और 15 वॉट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
Vivo Y28s, Y28e 5G (Image-Vivo)
ये भी पढ़ें: 10 जुलाई को लॉन्च होगा Moto G85 5G, कम कीमत में मिलेगी फ्लैगशिप वाली डिस्प्ले, जानें फीचर्स
Vivo Y28s, Y28e 5G: कीमत
- Vivo Y28s (4 जीबी + 128 जीबी) - 13,999 रुपये
- Vivo Y28s (6 जीबी + 128 जीबी)- 15,499 रुपये
- Vivo Y28s (8 जीबी रैम + 128 जीबी) - 16,999 रुपये
- Vivo Y28e (4 जीबी + 64 जीबी) - 10,999 रुपये
- Vivo Y28e (4 जीबी +128 जीबी) - 11,999 रुपये
- आज से फोन को फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।
Vivo Y28e Specifications: हाइलाइट्स
- डिस्प्ले- 6.56 इंच HD डिस्प्ले, 840 निट्स ब्राइटनेस, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर- मीडियाटेक डाइमेंशन 6100 5G प्रोसेसर
- कलर ऑप्शन- विंटेज रेड, ब्रीज ग्रीन कलर
- रैम और स्टोरेज- 4 जीबी +128 जीबी
- ओएस- एंड्रॉइड 14, फनटच OS 14
- कैमरा- 13MP + 5MP (सेल्फी)
- बैटरी- 5,000mAh, 15W चार्जिंग
- कनेक्टिविटी- IP64 रेटिंग, टाइप-सी पोर्ट
Vivo Y28s Specifications: हाइलाइट्स
- डिस्प्ले- 6.56 इंच HD+ डिस्प्ले, 840 निट्स ब्राइटनेस, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर- मीडियाटेक डाइमेंशन 6100 5G प्रोसेसर
- कलर ऑप्शन- विंटेज रेड, ट्विंकल पर्पल कलर
- ओएस- एंड्रॉइड 14, फनटच OS 14
- रैम और स्टोरेज- 8 जीबी रैम + 128 जीबी
- कैमरा- 50MP + 8MP (सेल्फी)
- बैटरी- 5,000mAh, 15W चार्जिंग
- कनेक्टिविटी- IP64 रेटिंग, टाइप-सी पोर्ट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर
