टेक एंड गैजेट्स

8,000 से कम कीमत में लॉन्च हुआ Vivo का दमदार कैमरा फोन, दो दिन चलेगी बैटरी!

Vivo Y19e Launched in India: वीवो के लेटेस्ट फोन में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर Unisoc T7225 चिपसेट और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वीवो Y19e एंड्रॉयड 14 पर आधारित FunTouch OS 14 पर चलता है। फोन में IP64 रेटिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Image

Vivo Y19e (image-Vivo)

Vivo Y19e Launched in India: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने भारत में अपने नए किफायती फोन Vivo Y19e को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 8000 रुपये से कम कीमत में पेश किया गया है। वीवो वाई19ई में 5500mAh बड़ी बैटरी, AI कैमरा, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP64 रेटिंग जैसे कई दमदार फीचर्स मिलते हैं।

Vivo Y19e Price: भारत में कीमत

वीवो Y19e को मैजेस्टिक ग्रीन और टाइटेनियम सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए कीमत 7,999 रुपये है। फोन को फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और प्रमुख रिटेल स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा।

Vivo Y19e Specifications: डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशन

वीवो के लेटेस्ट फोन में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ (720x1,600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7225 चिपसेट, 4GB रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है। वीवो Y19e एंड्रॉयड 14 पर आधारित FunTouch OS 14 पर चलता है। फोन में IP64 रेटिंग का सपोर्ट दिया गया है।

मिलता है डुअल कैमरा

Vivo Y19e में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में कैमरे के साथ कई एआई फीचर्स का सपोर्ट है।

Vivo Y19e Battery: बैटरी क्षमता

फोन की बैटरी क्षमता की बात करें को 5,500mAh की बैटरी और 15W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ 5.2, FM रेडियो, GPS, OTG, BeiDou, GLONASS, Galileo, QZSS और Wi-Fi का सपोर्ट मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article