Vivo X500 सीरीज भारत में इस दिन होगी लॉन्च, Vivo Watch GT 2 और Zeiss टेलीफोटो किट भी होगी पेश

वीवो की अपकमिंग सीरीज एक फ्लैगशिप सीरीज होगी जिसमें फैंस को तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। कंटेंट क्रिएटर्स के लिए वीवो का अपकमिंग स्मार्टफोन बेहद खास होने वाले हैं। इसमें आपको फ्लोटिंग कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है।

स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने अपनी नई X500 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी इस सीरीज को 26 नवंबर को भारत में लॉन्च करेगी। इस लाइनअप में तीन स्मार्टफोन शामिल होंगे, जिनमें Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं। खास बात यह है कि कंपनी इसी दिन अपनी नई स्मार्टवॉच Vivo Watch GT 2 और Zeiss टेलीफोटो कन्वर्टर किट भी पेश करेगी।

Vivo X500 Series

Vivo अपनी X500 सीरीज के साथ Zeiss टेलीफोटो कन्वर्टर किट भी भारत में पेश करेगी।

कंपनी के मुताबिक, नए स्मार्टफोन Android 17 पर आधारित OriginOS के लेटेस्ट वर्जन के साथ आएंगे। इन डिवाइस को लेकर कंपनी ने टीजर जारी करना भी शुरू कर दिया है।

End of Feed