टेक एंड गैजेट्स

कंफर्म: इस दिन लॉन्च होंगे Vivo X200 सीरीज स्मार्टफोन, DSLR को टक्कर देगा कैमरा!

Vivo X200, Vivo X200 Pro: वीवो एक्स200 लाइनअप के सभी मॉडल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट मिलेगा। वहीं सीरीज को दमदार कैमरा सेटअप से भी लैस किया जाएगा। इसमें जीस-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। इन स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

Image

Vivo X200, Vivo X200 Pro (Image-Vivo)

Vivo X200, Vivo X200 Pro: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने सबसे दमदार कैमरा स्मार्टफोन Vivo X200 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस सीरीज में Vivo X200, X200 Pro फोन को लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि कंपनी ने सीरीज में X200 Pro Mini को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया था। लेकिन यह फोन ग्लोबल डेब्यू नहीं करेगा। सीरीज को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट से लैस किया जाएगा।

कब लॉन्च होंगे Vivo X200 सीरीज स्मार्टफोन

Vivo X200 सीरीज के अगले महीने भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं वीवो एक्स200 सीरीज को मलेशिया में 19 नवंबर को शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा, ब्रांड ने गुरुवार को अपने फेसबुक हैंडल के जरिए इसकी घोषणा की।

Vivo X200, Vivo X200 Pro: संभावित स्पेसिफिकेशन

वीवो एक्स200 लाइनअप के सभी मॉडल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट मिलेगा। वहीं सीरीज को दमदार कैमरा सेटअप से भी लैस किया जाएगा। इसमें जीस-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। इनमें LTPO AMOLED स्क्रीन और Android 15 पर आधारित Origin OS 5 का सपोर्ट मिल सकता है। भारत में यह फोन कलर ओएस के साथ लॉन्च हो सकता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

वीवो एक्स200 में 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,800mAh की बैटरी और वीवो एक्स200 प्रो में 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलेगी। बता दें कि वीवो एक्स200 सीरीज को चीन में अक्टूबर में CNY 4,300 (लगभग 51,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस कीमत पर 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज आता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article