टेक एंड गैजेट्स

BSNL का धमाकेदार रिचार्ज प्लान, तीन महीने तक रोज मिलेगा 3GB डेटा, कीमत सिर्फ इतनी

BSNL Recharge Plan: बीएसएनएल का कहना है कि प्रीपेड यूजर्स अब अपने इस खास प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ ज्यादा डेटा का आनंद ले सकते हैं। यह 84 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें प्रतिदिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग और 100 डेली SMS मिलते हैं।

Image

BSNL Recharge Plan

BSNL Recharge Plan: यदि आप भारत संचार निगम लिमिटेड ( बीएसएनएल ) के ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बीएसएनएल ने भारत में यूजर्स के लिए अपने एक प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान पर प्रमोशनल ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के साथ, यूजर्स को मौजूदा लाभों के अलावा अतिरिक्त 3GB डेटा का फायदा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। यानी 3 महीने तक रिचार्ज की नो-टेंशन।

कितनी है BSNL रिचार्ज की कीमत

हम बात कर रहे हैं बीएसएनएल के 599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की। इस प्लान के साथ कंपनी ने नया प्रमोशनल ऑफर देने की घोषणा की है। बीएसएनएल का कहना है कि प्रीपेड यूजर्स अब अपने 599 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ ज्यादा डेटा का आनंद ले सकते हैं। यह 84 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें प्रतिदिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग और 100 डेली SMS मिलते हैं। लेकिन इन डेली बेनिफिट्स के साथ, बीएसएनएल ग्राहकों को अतिरिक्त 3GB डेटा भी मिलेगा।

और क्या है प्लान में खास

BSNL के इस 599 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में Zing म्यूजिक और वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप, पर्सनल रिंग बैक टोन, एस्ट्रोटेल और गेमऑन की मेंबरशिप जैसे फायदे भी शामिल हैं। इस प्लान की ज्यादा जानकारी के लिए आप बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइइट चेक कर सकते हैं। ये प्लान विशेष रूप से बीएसएनएल सेल्फकेयर ऐप के साथ रिचार्ज करने पर लागू होते हैं जो एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है।

60 दिन वाला बेस्ट प्लान

जबकि इससे सस्ते प्लान की बात करें तो बीएसएनएल 345 रुपये में 60 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता है। यानी इस प्लान से रिचार्ज कराने के बाद आपको 60 दिनों की वैधता मिलती है। ऐसे में आप यदि ज्यादा वैलिडिटी चाहते हैं तो भी यह प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है। वहीं सेकेंडरी सिम कार्ड के लिए भी प्लान बेस्ट हो सकता है। प्लान में आपको प्रतिदिन 1GB डेटा मिलता है, जो ब्राउजिंग, सोशल मीडिया और हल्की स्ट्रीमिंग के लिए पर्याप्त है। दैनिक इंटरनेट सीमा समाप्त होने के बाद स्पीड 40Kbps तक कम हो जाती है, फिर भी यह बुनियादी इंटरनेट उपयोग की अनुमति देता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article