टेक एंड गैजेट्स

Vivo X200 FE: भारत में लॉन्च हुआ वीवो का 'छोटू' स्मार्टफोन, 50MP सेल्फी कैमरा और 6500mAh बैटरी से है लैस

Vivo X200 FE में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर और 16GB LPDDR5X रैम भी मिलता है।

Image

Vivo X200 FE के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है। (Image-Vivo)

Vivo X200 FE Launched in India: वीवो में अपने छोटू स्मार्टफोन Vivo X200 FE को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को Vivo X Fold 5 के साथ लॉन्च किया गया है। यह फोन दमदार MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर, 6500mAh बैटरी और Zeiss ब्रांडेड 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 6.31 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 16GB तक रैम का सपोर्ट मिलता है।

Vivo X200 FE की भारत में कीमत

Vivo X200 FE के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। फोन एम्बर येलो, फ्रॉस्ट ब्लू और लक्स ग्रे कलर ऑप्शन में मिलेगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और Vivo India e-store पर 23 जुलाई से शुरू होगी।

Vivo X200 FE के स्पेसिफिकेशंस

स्मार्टफोन में 6.31 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर, 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। फोन एंड्रॉयड 15 आधारित FuntouchOS 15 पर चलता है।

Vivo X200 FE का कैमरा सेटअप

  • Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ)
  • 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस (120 डिग्री व्यू)
  • 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम, OIS सपोर्ट)
  • फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा

Vivo X200 FE की बैटरी और चार्जिंग

फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट भी है। Vivo X200 FE में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल नैनो सिम सपोर्ट, 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, OTG, NFC और USB Type-C कनेक्टिविटी मिलती है। फोन का वजन 186 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.99mm रखी गई है।

Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article