Vivo X Fold 5: वीवो ने सोमवार को भारत में अपने नए फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 5 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन के साथ कंपनी ने Vivo X200 FE को भी पेश किया है। स्मार्टफोन में 8.03 इंच के इनर फोल्डेबल डिस्प्ले और 6.53 इंच की कवर स्क्रीन मिलती है। फोन में 16GB रैम और 6,000mAh की बैटरी के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर का सपोर्ट है। इसमें दो-दो 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे हैं।
Vivo X Fold 5: भारत में कीमत
भारत में Vivo X Fold 5 की कीमत 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1,49,999 रुपये तय की गई है। यह स्मार्टफोन टाइटेनियम ग्रे फिनिश में उपलब्ध होगा और फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए खुला है। इसकी बिक्री 30 जुलाई से फ्लिपकार्ट और वीवो की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।
8.03 इंच डिस्प्ले और फ्लैगशिप प्रोसेसर
वीवो एक्स फोल्ड 5 का डिजाइन पतला और हल्का है, जो खोलने पर सिर्फ 4.3 मिमी मोटा है। वीवो फोल्डेबल में 6.53 इंच LTPO 8T OLED कवर डिस्प्ले और 8.03 इंच 2K+ E7 अल्ट्रा विजन फोल्डेबल डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस 4500 निट्स तक है।
पावर के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर, 16 जीबी तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। फोन में कई मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स जैसे ऑडियो-टू-टेक्स्ट कन्वर्जन, स्मार्ट कॉल असिस्टेंट, AI मीटिंग असिस्टेंट भी मिलते हैं।
मिलता है ट्रिपल कैमरा सेटअप
वीवो फोल्डेबल में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें सोनी IMX921 सेंसर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, सैमसंग JN1 सेंसर के साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और सोनी IMX882 सेंसर के साथ 50MP का ZEISS टेलीफोटो कैमरा शामिल है, जो 3x ऑप्टिकल जूम से लैस है। फोन में 20MP-20MP के दो सेल्फी कैमरा भी मिलते हैं।
80W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग
Vivo X Fold 5 में 6,000mAh की बैटरी का सपोर्ट मिलता है, जिसमें 80W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। पानी और धूल से बचाव के लिए फोन में IPX8+IPX9+IP5X सर्टिफिकेशन मिलता है।
