टेक एंड गैजेट्स

Vivo X Fold 5 vs Samsung Galaxy Z Fold 7: जानें किसमें मिलते है पैसा वसूल फीचर्स

Vivo X Fold 5 भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसमें कई सारे शानदार फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। वीवो के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में सीधी टक्कर Samsung Galaxy Z Fold 7 से होने वाली है। आइए आपको बताते हैं कि दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोन में किसमें ज्यादा बेहतर फीचर्स मिलते हैं।

Image

भारतीय बाजार में लॉन्च हुए दो धमाकेदार फोल्डेबल स्मार्टफोन्स।

वीवो ने भारतीय बाजार में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 5 को लॉन्च कर दिया है। लॉन्च के साथ ही इसकी सेल डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। आप इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और Vivo की ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे। इस स्मार्टफोन के लॉन्च के साथ ही वीवो की भारतीय फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में एंट्री हो गई है। Vivo X Fold 5 की सीधी टक्कर हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Fold 7 से होने वाली है।

साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग की तरफ से 9 जुलाई को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में Galaxy Z Fold 7 को को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। अगर आप एक नया फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं अब कंफ्यूज हैं कि सैमसंग या फिर वीवो किसे खरीदना बेहतर होगा तो हम आपकी ये टेंशन खत्म करने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं कि Vivo X Fold 5 या फिर Samsung Galaxy Z Fold 7 किसमें पैसा वसूल फीचर्स मिलते हैं।

Vivo X Fold 5 के स्पेसिफिकेशन्स

  • Vivo X Fold 5 में कंपनी ने 8.03 इंच की प्रामरी डिस्प्ले दी है। इसके आउटर साइड में आपको 6.53 इंच की कवर डिस्प्ले मिलेगी।
  • प्राइमरी और आउटर साइड दोनों ही डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है।
  • इस फोल्डेबल फोन में आपको 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।
  • फोटोग्राफी के लिए Vivo X Fold 5 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
  • इसमें आपको 50+50+50 मेगापिक्सल का 100X जूम, टेलिफोटो और अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है।
यह भी पढ़ें- Jio के करोड़ों यूजर्स की हुई मौज, 90 दिन वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा बहुत कुछ

Samsung Galaxy Z Fold 7 के स्पेसिफिकेशन्स

  • Samsung Galaxy Z Fold 7 में 8 इंच की डायनेमिक एमोलेड स्क्रीन दी गई है। इसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • इसके आउटर साइड में 6.5 इंच का स्क्रीन दिया गया है। इसमें भी 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह फोन एंड्रॉयड 16 पर रन करता है जो कि One UI 8 पर बेस्ड है।
  • परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट का सपोर्ट दिया है।
  • सैमसंग के इस फोल्डेबल फोन में 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज दी गई है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल में 200+10+12 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा दिया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 को पॉवर देने के लिए इसमें 4400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Vivo X Fold 5 vs Samsung Galaxy Z Fold 7 की कीमत

Vivo X Fold 5 को कंपनी ने 1,49,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। यह प्राइस इसके 16GB रैम और 512GB वेरिएंट की है। इस स्मार्टफोन की सेल 30 जुलाई से शुरू होगी। आप इसे कंपनी के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। Samsung Galaxy Z Fold 7 की कीमत 1,74,999 रुपये है। इसकी प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है और 25 जुलाई से सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article