टेक एंड गैजेट्स

Jio के करोड़ों यूजर्स की हुई मौज, 90 दिन वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा बहुत कुछ

Jio ने अपने करोड़ों ग्राहकों की मौज करा दी है। जियो के पास अपने यूजर्स के लिए सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के प्लान्स मौजूद हैं। कंपनी की लिस्ट में 90 दिन वाला ऐसा प्लान भी मौजूद है जिसने यूजर्स को बार-बार रिचार्ज के झंझट से फ्री कर दिया है।

Image

जियो के सस्ते रिचार्ज प्लान ने करोड़ों यूजर्स को दी बड़ी राहत।

रिलायंस जियो (Reliance Jio) देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी है। देशभर में करीब 47 करोड़ से अधिक लोग जियो की सर्विस को इस्तेमाल करते हैं। कंपनी अपने इतने बड़े यूजरबेस की जरूरत का भी बखूबी ध्यान रखती है। अपने ग्राहकों के लिए जियो के पास रिचार्ज प्लान्स का लंबा चौड़ा पोर्टफोलियो मौजूद है। इसमें आपको सस्ते से लेकर महंगे और शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म वाले रिचार्ज प्लान्स मिल जाते हैं। जियो की लिस्ट में अब एक ऐसा प्लान भी मौजूद है जिसने करोड़ों ग्राहकों की मौज करा दी है।

जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब मोबाइल यूजर्स के बीच में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है। ग्राहकों को बार बार रिचार्ज के झंझट से छुटकारा मिल जाए इसके लिए जियो ने भी लिस्ट में लंबी वैलिडीटी वाले प्लान्स की संख्या काफी बढ़ा दी है। अब आप एक प्लान लेकर ही कई महीने के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो सकते हैं। आइए आपको जियो के 90 दिन तक चलने वाले एक सस्ते और किफायती प्लान के बारे में बताते हैं।

Jio के सस्ते रिचार्ज प्लान ने कराई मौज

रिलायंस जियो अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे प्लान्स में बेहद अफोर्डेबल प्राइस में लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। जियो की लिस्ट में 899 रुपये का एक शानदार प्लान मौजूद है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को 90 दिनों की लंबी वैलिडिटी दे रही है। इस प्लान के साथ आप पूरे तीन महीने के लिए रिचार्ज खत्म होने की टेंशन से फ्री हो सकते हैं। इसमें आपको 90 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही आपको प्लान में हर दिन 100 फ्री एसएमस भी मिलेंगे।

प्लान में मिलेगा भरपूर डेटा

अगर आप अधिक इंटरनेट डेटा इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जियो का यह रिचार्ज प्लान काफी फायदेमंद रहने वाला है। प्लान में आपको रेगुलर डेटा के साथ साथ एक्स्ट्रा डेटा का भी फायदा मिलता है। इसमें आपको हर दिन 2GB डेटा मिलता है। मतलब आप 90 दिनों में 180GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा पैक में आपको इसके अतिरिक्त 20GB एक्स्ट्रा डेटा भी दिया जाता है। इस तरह आप पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 200GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।

कंपनी दे रही है एडिशनल बेनिफिट्स

जियो यूजर्स को इस सस्ते रिचार्ज प्लान में कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी देता है। प्लान में आपको 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा आपको 50GB जियो एआई क्लाउड स्टोरेज भी दिया जाता है। अगर आप टीवी चैनल्स देखते हैं तो इसके लिए आपको जियो टीवी की भी सुविधा इस पैक में मिलती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article