Vivo X Fold 5 भारत में लॉन्च: 8.03 इंच फोल्डेबल डिस्प्ले, ट्रिपल कैमरा और 16GB रैम जैसे फीचर्स

Vivo X Fold 5 में स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर, 16 जीबी तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। वीवो फोल्डेबल में तीन रियर कैमरा और दो फ्रंट कैमरे मिलते हैं। इसमें 6,000mAh की बैटरी के साथ 80W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।

Vivo X Fold 5: वीवो ने सोमवार को भारत में अपने नए फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 5 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन के साथ कंपनी ने Vivo X200 FE को भी पेश किया है। स्मार्टफोन में 8.03 इंच के इनर फोल्डेबल डिस्प्ले और 6.53 इंच की कवर स्क्रीन मिलती है। फोन में 16GB रैम और 6,000mAh की बैटरी के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर का सपोर्ट है। इसमें दो-दो 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे हैं।

Vivo X Fold 5

वीवो फोल्डेबल में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। (फोटो-वीवो)

Vivo X Fold 5: भारत में कीमत

भारत में Vivo X Fold 5 की कीमत 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1,49,999 रुपये तय की गई है। यह स्मार्टफोन टाइटेनियम ग्रे फिनिश में उपलब्ध होगा और फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए खुला है। इसकी बिक्री 30 जुलाई से फ्लिपकार्ट और वीवो की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।

End of Feed