जब भी फ्लैगशिप कैमरे वाले स्मार्टफोन की बात होती है तो Samsung की Galaxy Ultra सीरीज की बात न हो यह हो नहीं सकता है। सैमसंग की यह प्रीमियम सीरीज 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आती है। अगर आप भी Samsung Galaxy Ultra सीरीज का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट नहीं है तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। सैमसंग के बाद अब बाजार में एक और 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है।
वीवो लॉन्च करने जा रहा है 200 मेगापिक्सल वाला धमाकेदार स्मार्टफोन।(फोटो क्रेडिट-Digit)
अगर आप फोटोग्राफी या फिर कंटेंट क्रिएशन के लिए एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेना चाहते हैं आपके लिए गुड न्यूज है। अगले सप्ताह भारतीय बाजार में 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर वाला एक धमाकेदार स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने वाला है। यह स्मार्टफोन दिग्गज कंपनी वीवो की तरफ से लॉन्च किया जाएगा। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
Vivo V60e 5G लॉन्च इवेंट
Vivo भारत में 7 अक्टूबर को Vivo V60e 5G को लॉन्च करने जा रहा है। इस स्मार्टफोन में कंपनी तगड़ा कैमरा सेटअप देने वाली है। इसके साथ ही इसमें आपको बड़ी डिस्प्ले, लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर और बड़ी बैटरी जैसे कई फीचर्स मिलने वाले हैं। Vivo V60e 5G की सीधी टक्कर सैमसंग के Galaxy Ultra सीरीज से होगी।
Vivo V60e 5G का लॉन्च इवेंट 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च इवेंट के दौरान ही कंपनी इसकी रियल प्राइस और सेल डेट से खुलासा करेगी। ऐसी उम्मीद है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को दिवाली से पहले सेल के लिए उपलब्ध करा सकती है। Vivo V60e 5G में आपको Noble Gold और Elite Purple कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं। लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन में 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज के ऑप्शन मिल सकते हैं। इसमें एक वेरिएंट 12GB रैम 256GB का भी होगा।
Vivo V60e 5G की संभावित कीमत और फीचर्स
Vivo V60e 5G में परफॉर्मेंस के लिए कंपनी MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दे सकती है। यह 4nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ट प्रोसेसर होगा जो कि 2.5Ghz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। स्मार्टफोन को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें आपको 90W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। पानी और धूल से इसे सेफ रखने के लिए इसमें आपको IP68 + IP69 रेटिंग दी जाएगी।
Vivo V60e 5G की संभावित कीमत की बात करें तो इसमें 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत करीब 28,999 रुपये हो सकती है। 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत करीब 30,999 रुपये हो सकती है। लीक्स की मानें तो 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत करीब 31,999 रुपये हो सकती है।
Vivo V60e 5G कैमरा फीचर्स
Vivo V60e 5G में फैंस को 200 मेगापिक्सल का धमाकेदार कैमरा सेटअप मिलने वाला है। आपको बता दें कि वीवो की तरफ से आने वाला यह पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें 200MP का कैमरा सेंसर दिया जाएगा। यह कैमरा सेंसर Ultra HD Portrait वाला होगा। इससके साथ ही इसमें आपको 85MM का टेलीफोटो पोट्रेट लेंस भी दिया जा सकता है। वीवो इसके कैमरे में एआई फीचर्स भी उपलब्ध कराने वाली है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP Eye AF Group Selfie Camera मिलेगा।
