Vivo T5 Lite 5G की भारत में लॉन्चिंग जल्द, 6,500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग हुई कन्फर्म

Vivo ने अभी तक Vivo T5 Lite 5G की लॉन्च डेट, कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है ,लेकिन टीजर जारी होने और Flipkart माइक्रोसाइट लाइव होने के बाद माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले दिनों में इस स्मार्टफोन से जुड़ी बाकी जानकारियां भी साझा कर सकती है।

Vivo भारतीय बाजार में अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस फोन को टीज करना शुरू कर दिया है और इसके साथ ही इसकी कुछ अहम खूबियों का भी खुलासा कर दिया है। लॉन्च से पहले Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जिससे साफ हो गया है कि यह डिवाइस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Vivo T5 Lite 5G

6,500mAh बैटरी और 44W FlashCharge सपोर्ट

Vivo ने पुष्टि की है कि Vivo T5 Lite 5G में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। इसके साथ 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिससे फोन कम समय में चार्ज किया जा सकेगा। बड़ी बैटरी की वजह से यह स्मार्टफोन लंबा बैकअप देने का दावा कर सकता है।

End of Feed