Vi का धमाकेदार ऑफर! सिर्फ 35 रुपये में मिल रहा OTT का मजा, जानें क्या-क्या मिलेगा

Vodafone Idea यानी Vi ने मनोरंजन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए नया सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया है। सिर्फ 35 रुपये में दो OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा। साथ में 1GB डेटा भी दिया जा रहा है।

अगर आप फिल्मों और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं और अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेने पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो Vodafone Idea यानी Vi का नया प्लान आपके काम आ सकता है। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए सिर्फ 35 रुपये का नया रीजनल OTT ऐड-ऑन पैक लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स को छह रीजनल OTT प्लेटफॉर्म में से अपनी पसंद के कोई भी दो प्लेटफॉर्म चुनने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि इन दोनों प्लेटफॉर्म पर 28 दिनों तक कंटेंट देखा जा सकेगा। इसके अलावा कंपनी इस पैक में 1GB इंटरनेट डेटा भी दे रही है।

Vodafone Plan

छह OTT प्लेटफॉर्म में से चुन सकेंगे दो

Vi के इस 35 रुपये वाले पैक में SonyLIV South, Chaupal, ManoramaMAX, KLiKK, AddaTimes और Aao NXT जैसे छह प्लेटफॉर्म शामिल हैं। यूजर्स इनमें से अपनी पसंद के कोई भी दो OTT प्लेटफॉर्म चुन सकते हैं। इन प्लेटफॉर्म पर कुल 9 भारतीय भाषाओं में फिल्में, टीवी शो और वेब सीरीज देखने का मौका मिलेगा। यानी अगर आप हिंदी के अलावा दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं का कंटेंट देखना पसंद करते हैं तो यह प्लान आपके लिए उपयोगी हो सकता है।

End of Feed