GPT-5 से खुश नहीं हैं यूजर्स, सैम ऑल्टमैन के दावे हुए फुस्स, कहा- जल्द सुधारेंगे इसे

ऑल्टमैन ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में कई बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि Plus सब्सक्राइबर्स को GPT-5 के लिए डबल रेट लिमिट मिलेगी (कई यूजर्स ने एक घंटे में ही लिमिट खत्म होने की शिकायत की थी)।

OpenAI का नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल GPT-5 पिछले गुरुवार को लॉन्च हुआ, जिसे GPT-सीरीज और o-सीरीज को मिलाकर एकीकृत यानी इंटीग्रेट रूप में पेश किया गया। कंपनी का मकसद था कि यूजर्स को बार-बार मॉडल पिकर (वो ड्रॉपडाउन मेन्यू जिसमें कई मॉडल चुनने का विकल्प होता है) इस्तेमाल न करना पड़े और एक ही मॉडल से हर काम हो सके। लॉन्च के साथ ही पुराने मॉडल्स को रिटायर कर दिया गया, लेकिन यह फैसला उल्टा पड़ गया, क्योंकि कई यूजर्स GPT-4o हटाने पर नाराज हैं।

GPT 5-PHOTO-TNN

GPT 5-PHOTO-TNN

यूजर्स को चाहिए GPT-4o वापस

कई यूजर्स सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि GPT-5, GPT-4o की तुलना में कमजोर है। एक Reddit यूजर ने शिकायत की कि नए मॉडल के जवाब छोटे, अपर्याप्त और बिना पर्सनैलिटी के हैं।

End of Feed