GPT 5 को लेकर ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा है कि यह टूल आपकी प्रोफेशनल लाइफ में भी बहुत काम आएगा और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाएगा। ऑल्टमैन ने GPT 5 और GPT-4 की तुलना पुराने आईफोन से नए आईफोन में स्विचिंग से की है। आइए GPT 5 के पांच टॉप फीचर्स जानते हैं...Photo- OPENAI/YOUTUBE
GPT-5 अब लंबे प्रोजेक्ट्स को बेहतर तरीके से संभाल सकता है। इसमें बड़ी मात्रा में संदर्भ याद रखने की क्षमता है, जिससे यह वर्कफ्लो के अलग-अलग हिस्सों में मदद कर सकता है बिना ट्रैक खोए। यह वैज्ञानिक समस्याओं और विज़ुअल रीजनिंग में भी बेहतर परफॉर्म करता है। Photo- OPENAI/YOUTUBE
GPT-5 डॉक्टर की जगह नहीं लेता, लेकिन अब यह स्वास्थ्य संबंधी बातचीत में और उपयोगी बन गया है। यह यूजर से जरूरी सवाल पूछ सकता है। अपॉइंटमेंट की तैयारी में मदद कर सकता है और स्थान-विशेष जानकारी भी दे सकता है, हालांकि सेहत के मामले में आपको किसी भी एआई टूल पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करना चाहिए।Photo- OPENAI/YOUTUBE
अब आप ChatGPT की इंटरफ़ेस थीम (रंग) बदल सकते हैं और अलग-अलग प्रीसेट पर्सनैलिटी जैसे “Cynic”, “Listener”, “Robot” ...का चुनाव कर सकते हैं। वॉइस मोड भी अब पहले से ज्यादा नेचुरल हो गया है, जिसमें टोन कंट्रोल आसान है और पेड प्लान्स में ज्यादा इस्तेमाल की अनुमति मिलेगी। बता दें कि पुराना “Standard Voice” विकल्प एक महीने में हटाया जाएगा। Photo- OPENAI/YOUTUBE
जल्द ही GPT-5 को आप अपने Gmail, Google Calendar और Google Contacts से जोड़ पाएंगे। इससे चैट में जब जरूरत हो, तो यह आपकी जानकारी का उपयोग कर पाएगा, बिना हर बार नए निर्देश दिए। Photo- OPENAI/YOUTUBE
GPT-5 अब टोन और स्ट्रक्चर को पहले से बेहतर तरीके से एडजस्ट कर सकता है। इसमें 256K टोकन मेमोरी विंडो है, जो लंबे लेखन प्रोजेक्ट्स (जैसे रिपोर्ट, ब्लॉग, स्क्रिप्ट) को भी बिना रुकावट और कॉन्टेक्स्ट खोए हैंडल कर सकता है।Photo- OPENAI/YOUTUBE
GPT-5 अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। फ्री यूज़र्स को GPT-5 और GPT-5-mini का सीमित उपयोग मिलेगा Plus और Pro सब्सक्राइबर्स को अधिक उपयोग लिमिट मिलेगी Pro यूज़र्स को अनलिमिटेड एक्सेस मिलेगा। डेवलपर्स के लिए GPT-5 के तीन वेरिएंट उपलब्ध हैं जिनमें gpt-5, gpt-5-mini और gpt-5-nano शामिल हैं।Photo- OPENAI/YOUTUBE