टेक एंड गैजेट्स

iPhone 17 Pro और 17 Pro Max की लॉन्च डेट आई सामने! डिजाइन, कैमरा और कीमत ने बढ़ाया क्रेज

iPhone 17 Pro और Pro Max में इस बार टाइटेनियम की जगह एल्यूमिनियम फ्रेम दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप भी बदला हुआ होगा, जिसमें टॉप-लेफ्ट पर रेक्टैंगुलर कैमरा आइलैंड में तीन लेंस होंगे और Apple का लोगो नई पोजीशन में आ सकता है।

Image

iPhone 17 Pro और 17 Pro Max की लॉन्च डेट आई सामने! डिजाइन, कैमरा और कीमत ने बढ़ाया क्रेज

Apple iPhone 17 Pro and Pro Max Launch date in india: एप्पल के फैंस के लिए खुशखबरी है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी 9 सितंबर 2025 को iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने जा रही है, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा iphone 17 Pro और iphone 17 Pro Max मॉडल्स की है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन फोन्स में डिजााइन, कैमरा और परफॉर्मेंस में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे यह लॉन्च टेक मार्केट का सबसे हॉट इवेंट बन सकता है। यहां हम आपको इन मॉडल्स के संभावित फीचर्स और कीमत के बारे में बता रहे हैं।

नया डिजाइन और कलर ऑप्शंस

iPhone 17 Pro और Pro Max में इस बार टाइटेनियम की जगह एल्यूमिनियम फ्रेम दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप भी बदला हुआ होगा, जिसमें टॉप-लेफ्ट पर रेक्टैंगुलर कैमरा आइलैंड में तीन लेंस होंगे और Apple का लोगो नई पोजीशन में आ सकता है। रंगों में व्हाइट, ब्लैक, डार्क ब्लू, ऑरेंज और ग्रे जैसे ऑप्शंस मिल सकते हैं।

दमदार कैमरा अपग्रेड

दोनों Pro मॉडल्स में 48MP का प्राइमरी लेंस, 48MP का अल्ट्रा-वाइड और 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलने की उम्मीद है, जिससे जूम क्वालिटी काफी बेहतर होगी। फ्रंट कैमरा भी अपग्रेड होकर 24MP का हो सकता है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए शानदार होगा।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

इन डिवाइसेज में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला ProMotion OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें नया A19 Pro चिपसेट और 12GB तक RAM मिलने की संभावना है। बेस स्टोरेज 256GB से शुरू हो सकता है, साथ ही बैटरी भी पहले से बड़ी और बेहतर होगी।

iPhone 17 Pro Max Launch

(Image Source: MacRumors)

लॉन्च डेट और भारत में कीमत

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन और अन्य रिपोर्टों के अनुसार, एप्पल 9 सितंबर 2025 को iPhone 17 सीरीज पेश करेगा और उसी महीने बिक्री शुरू हो सकती है। भारत में iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत करीब ₹1,45,000 और Pro Max की लगभग ₹1,64,990 हो सकती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article