टेक एंड गैजेट्स

घर में लाएं थिएटर जैसा शानदार साउंड! URBAN ने लॉन्च किया 80 वॉट का कॉम्पैक्ट साउंडबार

URBAN Harmonic Soundbar 2080: कंपनी का दावा है यह डीप और इमर्सिव ऑडियो जो मूवी, म्यूजिक और गेमिंग का मजा बढ़ा देता है। इसमें ऑटोमेटिक एनर्जी-सेविंग फीचर, अलग-अलग ऑडियो चैनलों के साथ बैलेंस्ड साउंड क्वालिटी का सपोर्ट है। चलिए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Image

Harmonic Soundbar 2080

URBAN Harmonic Soundbar 2080: स्मार्ट वियरेबल टेक्नोलॉजी ब्रांड URBAN ने अपने होम ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया Harmonic Soundbar 2080 लॉन्च किया है। यह 2.1 चैनल, 80 वॉट का कॉम्पैक्ट साउंडबार है, जिसमें वायर्ड सबवूफर के साथ दमदार 3D सराउंड साउंड और पावरफुल बेस मिलता है। इस किफायती कीमत में यह अपने सेगमेंट में सबसे बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस देने का दावा करता है।

मल्टीपर्पज साउंडबार

Harmonic Soundbar 2080 को कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल डिजाइन किया गया है, जिससे इसे आसानी से कहीं भी लगाया या शिफ्ट किया जा सकता है। चाहे आप लिविंग रूम में मूवी देखने, गेमिंग का मजा लेने, या फिर बेडरूम में मिनी थिएटर सेटअप करने की सोच रहे हों, यह साउंडबार इस्तेमाल किया जा सकता है।

शानदार फीचर्स: देखें हाईलाइट्स

  • 80W पावरफुल बेस साउंड – डीप और इमर्सिव ऑडियो जो मूवी, म्यूजिक और गेमिंग का मजा बढ़ा देता है।
  • 3D सराउंड साउंड – थिएटर जैसा अनुभव घर पर ही।
  • 2.1 चैनल होम थिएटर सिस्टम – अलग-अलग ऑडियो चैनलों के साथ बैलेंस्ड साउंड क्वालिटी।
  • डेडिकेटेड EQ मोड्स – अलग-अलग कंटेंट के लिए खास साउंड सेटिंग्स।
  • स्मार्ट स्टैंडबाय मोड – ऑटोमेटिक एनर्जी-सेविंग फीचर।
  • वायर्ड HD सबवूफर – दमदार और गहरे बेस के लिए।
  • रिमोट कंट्रोल – वॉल्यूम और मोड्स को दूर से कंट्रोल करने की सुविधा।
  • मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शंस – Bluetooth, AUX, HDMI ARC और USB सपोर्ट।

कीमत और उपलब्धता

URBAN Harmonic Soundbar 2080 की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये रखी गई है। यह URBAN की आधिकारिक वेबसाइट (gourban.in), प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article