Google time travel feature: गूगल ने अपने यूजर्स के लिए एक अनोखा फीचर लॉन्च किया है, जिससे वे टाइम ट्रैवल के जैसे ही यह देख सकते हैं कि किसी स्थान की पुरानी तस्वीरें कैसी थीं। Google Maps और Google Earth के इस नए अपडेट के जरिए अब आप अपने शहर, सड़क या किसी ऐतिहासिक स्थल की पुरानी फोटो देख सकते हैं और यह जान सकते हैं कि समय के साथ उसमें क्या-क्या बदलाव हुए हैं।
क्या है 'टाइम ट्रैवल' फीचर?
गूगल का यह नया फीचर यूजर्स को किसी स्थान के ऐतिहासिक दृश्य देखने की सुविधा देता है। इस फीचर की मदद से आप 1930 तक के पुराने विजुअल्स देख सकते हैं, जिससे आपको किसी स्थान के विकास का स्पष्ट अंदाजा मिल सकता है। उदाहरण के लिए, आप देख सकते हैं कि बर्लिन, लंदन, पेरिस जैसे प्रसिद्ध शहर दशकों पहले कैसे दिखते थे। इसके अलावा आप दिल्ली, मुंबई या भोपाल की जगहों को भी देख सकते हैं।
कैसे करें इस फीचर का उपयोग?
- अगर आप इस रोमांचक फीचर को आजमाना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- Google Maps या Google Earth अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर खोलें।
- उस स्थान का नाम सर्च करें, जिसकी पुरानी तस्वीरें देखना चाहते हैं।
- Layers ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब Time Lapse फीचर को चुनें।
- इसके बाद स्क्रीन पर उस स्थान की पुरानी तस्वीरें दिखाई देंगी, जिन्हें स्लाइडर की मदद से समय के अनुसार बदला जा सकता है।
क्यों खास है यह फीचर?
- ऐतिहासिक बदलावों को समझने के लिए बेहतरीन टूल।
- अतीत और वर्तमान की तुलना करने का रोमांचक अनुभव।
- रिसर्च और एजुकेशन के लिए उपयोगी।
- अगर आप इतिहास और टेक्नोलॉजी में रुचि रखते हैं, तो यह फीचर आपको जरूर पसंद आएगा।
