टेक एंड गैजेट्स

iPhone 17 सीरीज ही नहीं सितंबर में ये स्मार्टफोन्स भी मचाएंगे तहलका, सभी एक दूसरे पर पड़ेंगे भारी

आने वाला सितंबर का महीना काफी धमाकेदार रहने वाला है। सितंबर में आईफोन 17 सीरीज तो दस्तक देने वाली है ही लेकिन, इसके साथ ही दूसरे कई सारे फोन्स भी मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग भी सितंबर में अपना एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश कर सकता है।

Image

सितंबर के दूसरे सप्ताह में लॉन्च हो सकती है नई आईफोन सीरीज। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Upcoming Smartphones in Sepetember 2025: आईफोन 17 सीरीज को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। स्मार्टफोन लवर्स बेसब्री के साथ एप्पल आईफोन 17 का इंतजार कर रहे हैं। Apple सितंबर के दूसरे सप्ताह में आईफोन 17 के लिए इवेंट आयोजित कर सकता है। वैसे तो इस समय सितंबर का महीना सिर्फ आईफोन लॉन्चिंग के लिए ज्यादा चर्चा में है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी महीने में कुछ और तगड़े स्मार्टफोन्स भी बाजार में एंट्री करने जा रहे हैं। Apple के साथ साथ सितंबर में सैमसंग और लावा भी इसी महीने अपना दमदार स्मार्टफोन लॉन्च करेगा।

अगर आप सितंबर के महीने में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह महीना काफी धमाकेदार रहने वाला है। Apple iPhone 17 के साथ-साथ सैमसंग भी बड़ा धमाका करेगा। सैमसंग सितंबर के महीने में Samsung Galaxy S25 FE को लॉन्च कर सकता है तो वहीं लावा भारतीय बाजार में Lava Agni 4 को पेश करने की प्लानिंग कर रहा है। वहीं इसी महीने हमें वीवो और ओप्पो की तरफ से भी कुछ स्मार्टफोन्स देखने को मिल सकते हैं।

Apple iPhone 17 Series

एप्पल बहुत जल्द iPhone 17 Series को लॉन्च कर सकता है। हाल ही में सामने आई लीक्स के मुताबिक एप्पल 9th सितंबर 2025 को लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज में कंपनी अपने फैंस के लिए चार धमाकेदार आईफोन मॉडल लॉन्च कर सकता है। इसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं। एप्पल इस बार नई आईफोन सीरीज में कई बड़े बदलाव कर सकता है। फैंस को इस बार आईफोन सीरीज में एक अलग डिजाइन देखने को मिल सकता है। iPhone 17 सीरीज को कंपनी Apple A19 Bionic चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकता है।

Samsung Galaxy S25 FE

सैमसंग सितंबर के महीने में Samsung Galaxy S25 FE को लॉन्च कर सकता है। इस स्मार्टफोन की चर्चा भी पिछले काफी महीनों से हो रही है। सैमसंग इसे बाजार में Exynos 2400 प्रोसेसर मिल सकता है। फोटोग्राफी के मामले में यह स्मार्टफोन गूगल और एप्पल को कड़ी टक्कर दे सकता है। लीक्स की मानें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का 3x टेलिफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी जा सकती है जिसमें 120Hz की डिस्प्ले होगी। स्मार्टफोन में 4900mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Lava Agni 4

बजट सेगमेंट की दिग्गज कंपनी लावा सितंबर के महीने में Lava Agni 4 को लॉन्च कर सकती है। कुछ समय पहले ही इस स्मार्टफोन के डिजाइन और लीक्स सामने आए थे। कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन से सेकंडरी डिस्प्ले हट सकता है। इसमें पिछली सीरीज की ही तरह कैमरा बॉर को हॉरिजॉन्टल रखा जा सकता है। कंपनी इस स्मार्टफोन को एमोलेड स्क्रीन के साथ पेश सकती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek 8350 से अपग्रेडेड प्रोसेसर दिया जा सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article