टेक एंड गैजेट्स

15000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन कल होगा लॉन्च, एक बार करें चार्ज और 50 घंटे की होगी फुर्सत

स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी के पास अपने फैंस और ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में बजट और प्रीमियम दोनों ही सेगमेंट में स्मार्टफोन्स की लंबी चौड़ी लिस्ट है। रियलमी अब एक ऐसा स्मार्टफोन लाने जा रही है जिसमें ग्राहकों को 15000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।

Image

रियलमी का यह स्मार्टफोन बार-बार चार्जिंग का झंझट खत्म करेगा।

Smartphone with 15000mAh Battery: स्मार्टफोन में हमें आए दिन कुछ न कुछ नई टेक्नोलॉजी देखने मिल जाती है। पिछले कुछ समय से स्मार्टफोन मेकर कंपनियों के बीच में बड़ी बैटरी को लेकर होड़ सी मची हुई है। हाल ही में कई सारे स्मार्टफोन्स 7000mAh की बैटरी के साथ मार्केट में पेश हुए हैं। अब रियलमी एक ऐसा धमाका करने वाली है जिससे सबके होश उड़ने वाले हैं। चीनी स्मार्टफोन मेकर बाजार में 15000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन लाने जा रही है।

आपको बता दें कि रियलमी लगातार बड़ी बैटरी क्षमता वाले स्मार्टफोन्स पर फोकस कर रही है। कंपनी ने इससे पहले 10,000mAh बैटरी वाले कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन पेश किया था। यह स्मार्टफोन कंपनी बाजार में 27 अगस्त को ग्लोबली लॉन्च कर सकती है। बता दें कि रियलमी के पोर्टफोलियो में अभी 72000mAh कैपेसिटी वाला Realme GT7 स्मार्टफोन मौजूद है।

कंपनी ने जारी टीजर

Realme के 15000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन की खबर ने स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचा दिया है। कंपनी की तरफ से इसको लेकर टीजर भी जारी कर दिया गया है। कंपनी ने इसका टीजर आधिकारिक X हैंडल पर शेयर किया है। टीजर में फोन के बैक पैनल में 15000mAh लिखा हुआ है। कंपनी ने इसे हाइलाइट भी किया है। टीजर से यह साफ हो गया है कि कंपनी अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है।

फुल चार्ज होने पर 5 दिन तक चलेगा

रियलमी के स्मार्टफोन को लेकर जो लीक्स आई हैं उसके मुताबिक 15000mAh की बैटरी करीब 50 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देने वाला है। वहीं आप एक बार फुल चार्ज करके आराम से 5 दिन तक इस्तेमाल कर पाएंगे। इतनी बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए एडवांस लेवल की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। लीक्स की मानें तो इसमें 320W की सुपरसोनिक फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article