दिखने में कैमरा लेकिन बड़े काम का है यह छोटू डिवाइस, 1,699 रुपये है कीमत, जानें खासियत

Portronics Power Shutter: पावर शटर, जो एक कॉम्पैक्ट पॉइंट-एंड-शूट कैमरे जैसा दिखता है, 10000mAh बैटरी के साथ आता है जो किसी भी औसत एंड्रॉयड या आईओएस स्मार्टफोन को दो बार चार्ज कर सकता है। पावर शटर में इन-बिल्ट USB टाइप-C और 8-पिन केबल है, दोनों केबल्स 22.5W PD आउटपुट प्रदान करते हैं, जो कनेक्टेड डिवाइसेज को फास्ट स्पीड से चार्ज करते हैं।

Portronics Power Shutter: गैजेट ब्रांड, पोर्ट्रॉनिक्स ने नया स्टाइलिश पावरबैंक पावर शटर लॉन्च किया है। इस पावर बैंक की खास बात यह है कि यह छोटू कैमरे (कैमरा-शेप) की तरह दिखता है। पावर शटर 10000mAh की पावर और Qi-कम्पैटिबल डिवाइसेज और मैगसेफ सपोर्ट के साथ आता है। इसमें एक इन-बिल्ट टाइप-सी और 8-पिन केबल भी है, जो यूजर्स को एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइस को किसी भी वायर क्लटर के बिना चार्ज करने की सुविधा देता है।

Portronics Power Shutter

Portronics Power Shutter

पावर से भरपूर

पावर शटर, जो एक कॉम्पैक्ट पॉइंट-एंड-शूट कैमरे जैसा दिखता है, 10000mAh बैटरी के साथ आता है जो किसी भी औसत एंड्रॉयड या आईओएस स्मार्टफोन को दो बार चार्ज कर सकता है। पावर बैंक पर एक एलईडी डिस्प्ले बैटरी क्षमता की रियल टाइम स्टेटस बताता है। डिस्प्ले के पास एक विशेष बाय डायरेक्शनल टाइप-सी पोर्ट है जिसे पावर शटर को चार्ज करने या किसी बाहरी डिवाइस को चार्ज करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। एक छोटा लनयार्ड केबल भी शामिल है जो इस छोटे डिवाइस को लंबी यात्राओं में ले जाने में आसानी प्रदान करता है।

End of Feed