टेक एंड गैजेट्स

Aadhaar Card यूजर्स की खत्म होगी बड़ी परेशानी, UIDAI ला रहा है E-Aadhaar App, घर बैठे अपडेट होंगी चीजें

UIDAI करोड़ों आधार धारकों को बड़ी सहूलियत देने जा रहा है। यूआईडीएआई 'e-Aadhaar' नाम का एक नया ऐप्लिकेशन ला रहा है। यह मोबाइल ऐप्लिकेशन आधार कार्ड से जुड़े कई सारे काम को बेहद आसान बना देगा। यूजर्स को अब बार-बार आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Image

यूआईडीएआई जल्द लॉन्च कर सकता है नया मोबाइल ऐप्लिकेशन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

UIDAI E-Aadhaar App: आधार कार्ड भारत में एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। स्कूल से एडमिशन से लेकर जॉब पाने तक में और हर बैंकिंग जैसी सेवाओं समेत उन सभी काम में इसकी जरूरत पड़ती है जहां पर आईडी प्रूफ लगता है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड होना जरूरी है। कई बार ऐसा होता है कि आधार में हमारी डिटेल्स गलत हो जाती ही जिससे हमें इसे अपडेट कराना पड़ता है। आधार कार्ड में चीजें अपडेट कराने के लिए यूजर्स को आधार केंद्र जाना पड़ता है। लेकिन, अब इस काम को आसान बनाने के लिए UIDAI एक नया ऐप ला रहा है।

आधार से जुड़ी सेवाओं को आसान और सरल बनाने के लिए UIDAI ने एक बड़ा फैसला लिया है। UIDAI एक नया मोबाइल ऐप्लिकेशन ला रहा है जिसका नाम 'e-Aadhaar' है। इस ऐप्लिकेशन की मदद से नागरिकों को आधार में चीजें अपडेट करने में बड़ी सहूलियत मिलने वाली है। अब आधार धारकों को नाम, पता, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर जैसी चीजें अपडेट कराने के लिए आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

UIDAI ने इस 'e-Aadhaar' को ऑल इन वन प्लेटफॉर्म के रूप में डिजाइन किया है। अभी यह ऐप्लिकेशन डेवलपमेंट फेज में है। इस ऐप्लिकेशन का एक मात्र उद्देश्य अपने ग्राहकों को यूजर फ्रेंडली सॉल्यूशन देना है। यह अपमकिंग मोबाइल ऐप्लिकेशन आधार केंद्र जाने की भाग दौड़ को काफी हद तक कम कर देगा। 'e-Aadhaar' के जरिए आधार धारक इससे जुड़ी अधिकांश चीजों को घर बैठे ही अपडेट कर सकेंगे।

AI से लैस होगा नया ऐप्लिकेशन

UIDAI की तरफ से पेश किए जाने वाले इस मोबाइल ऐप्लिकेशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस होगा। यूजर्स को डिजिटल सेफ्टी देने के साथ ही यह ऐप कठिन कामों को पहले से कहीं तेज रफ्तार से सॉल्व करेगा। 'e-Aadhaar' लंबे समय से चले आ रहे कागजी व्यवस्था को भी खत्म करेगा इसके साथ ही पहचान या फिर आधार से जुड़े धोखाधड़ी के जोखिम को भी कम करेगा।

नवंबर से शुरू होगा प्रॉसेस

UIDAI के मुताबिक आधार धारकों को केवल बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जैसे फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैनिंग के लिए सेवा केंद्र पर जाना होगा। इसके अलावा बाकी सभी डिटेल्स को अपडेट करने के लिए आधार धारक 'e-Aadhaar' का इस्तेमाल कर पाएंगे। इससे समय की भी बड़ी बचत होगी। इस 'e-Aadhaar' ऐप की सबसे बड़ी खास बात यह कि इसमें ऑटोमेटेड डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की सुविधा मिलेगी। मतलब इसमें PAN कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, MNREGA रिकॉर्ड, राशन कार्ड और बिजली बिल जरूरी जानकारी सीधे सरकारी रिकॉर्ड्स से ली जा सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article