टेक एंड गैजेट्स

OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5, अब एक्सपर्ट की तरह काम करेगा ChatGPT, जानें इसके 5 धांसू फीचर्स

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी OpenAI ने अपना अब तक का सबसे एडवांस्ड और पॉवरफुल मॉडल Chat GPT 5 को लंबे इंतजार के बाद लॉन्च कर दिया है। ChatGPT यूजर्स के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि यह सभी के लिए पूरी तरह से फ्री है।

Image

ओपनएआई ने लॉन्च किया अब तक का सबसे पॉवर फुल एआई मॉडल। (फोटो क्रेडिट-Digit)

OpenAI GPT-5 AI Model: ओपनएआई ने अपने करोड़ों यूजर्स की मौज करा दी है। कंपनी ने अब अपना सबसे पॉवरफुल एआई मॉडल लॉन्च कर दिया है। ओपन एआई के इस नए एआई मॉडल का नाम GPT-5 है। GPT-5 से चैटजीपीटी इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है। कंपनी के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने दावा किया है कि यह नया एआई मॉडल एक पीएचडी लेवल तक के एक्सपर्ट की तरह काम करेगा।

ओपनएआई की तरफ से लॉन्च किया गया GPT-5 पहला ऐसा एआई मॉडल है जिसे कंपनी ने फ्री यूजर्स के लिए भी जारी किया है। इस नए मॉडल में कंपनी ने कई सारे तगड़े फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। GPT-4 की तुलना में GPT-5 कहीं ज्यादा एडवांस है। कंपनी की मानें तो यह पिछले मॉडल्स की तुलना में कहीं ज्यादा बेहतर स्पीड, सटीकता, रीजनिंग कैपेबिलिटीज और कहीं ज्यादा बेहतर समझ के साथ रिजल्ट देता है।

GPT-5 के 5 धमाकेदार फीचर्स

OpenAI के अनुसार यह अब तक का सबसे तेज और यूजफुल मॉडल है। आइए आपको GPT-5 के पांच तगड़े फीचर्स के बारे में बताते हैं।

  • GPT-5 की सबसे बड़ी खास बात यह है कि आप बिना किसी कोडिंग के ही ऐप या फिर वेबसाइट को डिजाइन कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को बस एक सिंपल प्रॉम्प्ट देने की जरूरत पड़ेगी।
  • GPT-5 गूगल और जीमेल से कनेक्ट हो जाता है इससे आपको अपने प्रोफेशनल वर्क और पर्सनल वर्क को मैनेज करने में भी सहूलियत मिलने वाली है।
  • GPT-5 को यूज करके आप ChatGPT का एक नया एक्सपीरियंस ले पाएंगे। इस नए मॉडल की मदद से चैटजीपीटी दिए गए कमांड को कहीं ज्यादा बेहतर तरीके से फॉलो करता है। इसके साथ ही यह मुश्किल सवालों को भी आसानी से सॉल्व करता है।
  • ओपनएआई के मुताबिक GPT-5 हेल्थ और मेडिकल से संबंधित सवालों के लिए एक बेस्ट मॉडल है। यह एआई मॉडल मेडिकल हेल्थ रिपोर्ट को भी समराइज करने का काम करता है। इतना ही नहीं यह रिपोर्ट्स को आसान भाषा में समझा भी सकता है।
  • GPT-5 को कहीं ज्यादा एक्यूरेट बनाया गया है जिससे गलत जवाबों की संभावना इसमें काफी कम है। यूजर्स इसे पर्सनल ट्यूटर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से यूजर्स लेशन प्लान्स तैयार कर सकते हैं। यह मॉडल एजूकेशनल कंटेंट भी प्रवाइड कर सकता है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article