दमदार साउंड और प्रीमियम डिजाइन में आता है यह बजट फ्रेंडली ब्लूटूथ स्पीकर, क्या आपके लिए है बेस्ट

U&i UiBS-801 30W Portable Speaker: ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी, 20 घंटे की बैटरी लाइफ और 30W आउटपुट इसे घर, ऑफिस और बाहरी उपयोग के लिए एक वर्सेटाइल ऑप्शन बनाते हैं। यह 10 मीटर की रेंज प्लेसमेंट में आसानी से काम करता है।

U&i Innovative Series Portable Speaker UiBS-801: मोबाइल एक्सेसरीज बनाने वाले ब्रांड U&i ने हाल ही अपना पोर्टेबल और स्टाइलिश स्पीकर पेश किया है, जिसे घर पर या यात्रा के दौरान आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्पीकर दमदार साउंड, शानदार डिजाइन और बढ़िया बैस के साथ आता है। चलिए जानते हैं इस वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर के फीचर्स, लुक, साउंड और बिल्ड क्वालिटी के बारे में विस्तार से और यह भी जानेंगे कि क्या आपको U&i UiBS-801 30W स्पीकर खरीदना चाहिए या नहीं।

U&i UiBS-801 30W

U&i UiBS-801 30W

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

UiBS-801 का फर्स्ट इंप्रेशन काफी शानदार है। इसका डिजाइन क्लासी है और बिल्ड काफी बढ़िया लगता है। इसमें प्रीमियम हैंगिंग लेदर बेल्ट के साथ आकर्षक लेदर फिनिश डिजाइन है और इसके कलर भी काफी सही लगते हैं।

End of Feed