टेक एंड गैजेट्स

जल्द भारत में लॉन्च होगा Samsung Galaxy S25 Ultra, लेकिन S24 अल्ट्रा खरीदना ही बेस्ट, जानें कारण

Samsung Galaxy S25 Ultra: S24 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 मिलता है, जो पहले ही काफी पावरफुल है। ऐसे में इसमें अपग्रेड करके बहुत ज्यादा फर्क नहीं आने वाला है। इसके अलावा ऑफर्स के साथ एस 24 अल्ट्रा को 1 लाख से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है, जो इसे वैल्यू फॉर मनी फोन बनाता है।

Image

Samsung Galaxy S24 Ultra

Samsung Galaxy S25 Ultra: दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस फोन को गैलेक्सी S25 और S25 प्लस के साथ डिवाइस अगले साल जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन यहां हम ऐसे 5 कारण बता रहे हैं यदि आप नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपको गैलेक्सी एस 25 अल्ट्रा के लिए इंतजार करने के बजाए आप एस 24 अल्ट्रा (Samsung Galaxy S24 Ultra) फोन को खरीद सकते हैं।

कब लॉन्च होगा Samsung Galaxy S25 Ultra

सैमसंग ने गैलेक्सी एस25 सीरीज़ के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी घोषणा नहीं की है, लेकिन अगर अफवाहों पर विश्वास किया जाए, तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह 22 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा। गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा के जैसे ही हो सकती है। यानी इसे भारत में 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra: संभावित स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में इस बार फ्लैट फ्रेम होने की उम्मीद है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट, 12GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस मिल सकता है। S25 अल्ट्रा में 45 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी पैक की जा सकती है।

क्यों S24 अल्ट्रा हो सकता है बेस्ट?

S24 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 मिलता है, जो पहले ही काफी पावरफुल है। ऐसे में इसमें अपग्रेड करके बहुत ज्यादा फर्क नहीं आने वाला है। इसके अलावा ऑफर्स के साथ एस 24 अल्ट्रा को 1 लाख से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है, जो इसे वैल्यू फॉर मनी फोन बनाता है। वहीं जो सॉफ्टवेयर अपग्रेड एस 25 अल्ट्रा को मिलेंगे। वो फीचर्स एस 24 अल्ट्रा को भी अपडेट के बाद मिल जाएंगे। ऐसे में नए फोन के लिए इंतजार करना आपका बहुत फायदा नहीं कराने वाला है। यानी यदि आप अल्ट्रा फोन खरीदना चाहते हैं तो S24 Ultra आपको निराश नहीं करेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article