टेक एंड गैजेट्स

U&i ने लॉन्च किया सस्ता TWS और नेकबैंड्स, 40 घंटे बैटरी और ENC का भी सपोर्ट, जानें कीमत

U&i Entry Series TWS and Neckbands: Entry 9 TWS को सुविधा और पोर्टेबिलिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह 30 घंटे तक का म्यूजिक टाइम और 30 घंटे तक का टॉक टाइम प्रदान करता है। इसमें 5.4 ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी, Type-C चार्जिंग पोर्ट और 150mAh बैटरी मिलती है। इसमें Noise Cancellation भी है।

Image

U&i Entry Series TWS and Neckbands

U&i TWS and Neckbands: भारत के लाइफस्टाइल टेक एक्सेसरीज ब्रांड U&i ने एंट्री सीरीज के तहत छह नए, फीचर-पैक प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। इस लाइनअप में Entry 9 TWS, Entry 15 TWS, Entry 18 TWS, Entry 1 Neckband, Entry 3 Neckband, और Entry 10 Neckband शामिल हैं। ये सभी प्रोडक्ट्स बेहतरीन बैटरी लाइफ, एडवांस्ड कनेक्टिविटी और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आते हैं।

कीमत और उपलब्धता

  • Entry 9 TWS: 565 रुपये
  • Entry 15 TWS: 620 रुपये
  • Entry 18 TWS: 610 रुपये
  • Entry 1 Neckband: 250 रुपये
  • Entry 3 Neckband: 260 रुपये
  • Entry 10 Neckband: 270 रुपये
  • एंट्री सीरीज TWS और नेकबैंड्स अब पूरे देश में मोबाइल एक्सेसरीज स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।

Entry 9 TWS: स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Entry 9 TWS को सुविधा और पोर्टेबिलिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह 30 घंटे तक का म्यूजिक टाइम और 30 घंटे तक का टॉक टाइम प्रदान करता है। इसमें 5.4 ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी, Type-C चार्जिंग पोर्ट और 150mAh बैटरी मिलती है। इसमें Noise Cancellation भी है।

Entry 15 TWS: स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Entry 15 TWS 40 घंटे तक का म्यूजिक टाइम और 30mAh इयरफोन बैटरी के साथ आता है। इसमें 200mAh चार्जिंग केस और 5.4 ब्लूटूथ वर्जन, स्मार्ट टच कंट्रोल्स, और 11mm ड्राइवर हैं। तीन वाइब्रेंट कलर्स में उपलब्ध है।

Entry 18 TWS: स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Entry 18 TWS मल्टीटास्किंग और लंबे उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। यह 36 घंटे का टॉक टाइम और 36 घंटे का म्यूज़िक टाइम प्रदान करता है। स्मार्ट टच कंट्रोल्स से कॉल और प्लेबैक को आसानी से मैनेज किया जा सकता है। इसमें 200mAh चार्जिंग केस और Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी 5.4 के साथ यह मजबूत कनेक्टिविटी प्रदान करता है और तीन रंगों में उपलब्ध है।

Entry 1 Neckband: स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Entry 1 Neckband में 300 घंटे का स्टैंडबाय टाइम और 30 घंटे का लगातार बैकअप मिलता है। मैग्नेटिक इयरबड्स इसे आसानी से स्टोर करने की सुविधा देते हैं, और Type-C चार्जिंग पोर्ट से यह तेजी से चार्ज होता है। Hi-Fi साउंड और नॉइज रिडक्शन टेक्नोलॉजी इसे एक इमर्सिव ऑडियो अनुभव देता है। 5.3 ब्लूटूथ वर्जन से यह सीमलेस कनेक्टिविटी प्रदान करता है, और 10mm स्पीकर हैं।

Entry 3 Neckband: स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Entry 3 Neckband में 20 घंटे का म्यूजिक बैकअप और 10mm स्पीकर और नॉइज रिडक्शन टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है। इसमें ब्लूटूथ 5.3 टेक्नोलॉजी, Type-C चार्जिंग के साथ तीन आकर्षक रंगों में खरीदा जा सकेगा।

Entry 10 Neckband: स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Entry 10 Neckband में 300 घंटे का स्टैंडबाय टाइम और 30 घंटे का म्यूजिक व टॉक टाइम इसे बिना रुके उपयोग के लिए परफेक्ट बनाता है। मैग्नेटिक इयरबड्स के साथ इसमें ब्लूटूथ 5.3 से यह मजबूत कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है, और Type-C चार्जिंग पोर्ट इसे फास्ट चार्जिंग की सुविधा देता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article