डिजिटल दुनिया में स्मार्टफोन हमारे डेली रूटीन लाइफ का एक अहम हिस्सा बन चुका है। मोबाइल फोन्स ने हमारी लाइफ के कई सारे काम को बेहद आसान बनाया है लेकिन इनसे कुछ बड़ी परेशानियां भी लोगों क सामने आ गई हैं। तेजी से बढ़ते स्पैम कॉल्स और फ्रॉड के नए-नए तरीकों ने मोबाइल यूजर्स की टेंशन बढ़ा दी है। अगर आप भी फोन पर आने वाले स्पैम कॉल्स से परेशान है तो अब आपकी टेंशन दूर होने वाली है। Truecaller ने इस परेशानी को खत्म करने के लिए एक धमाकेदार फीचर पेश किया है।
ट्रूकॉलर ने मोबाइल यूजर्स की खत्म की बड़ी टेंशन। (फोटो क्रेडिट-Digit)
कॉलर ID और स्पैम ब्लॉकिंग ऐप Truecaller की तरफ से मोबाइल यूजर्स के लिए एक Family Protection फीचर पेश किया गया है। कंपनी की तरफ से इस फीचर को इस मकसद से लॉन्च किया गया है कि यूजर्स के पूरे परिवार को स्पैम कॉल्स और फ्रॉड से बचाया जा सके। इस फीचर में यूजर्स अपने परिवार वालों के लिए एक फैमिली ग्रुप क्रिएट कर सकते हैं। इसके बाद आप एक जगह से सभी की सुरक्षा सेटिंग, ब्लॉक लिस्ट और दूसरी जरूरी चीजों को कंट्रोल कर पाएंगे।
इन लोगों को मिली राहत
ट्रूकॉलर के मुताबिक यह फीचर उन परिवार वालों के लिए काफी मददगार होने वाली है जिन्हें फोन की एडवांस टेक्नोलॉजी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। ऐसे में अगर घर में कोई एक यूजर जिसे ऑनलाइन की दुनिया और स्मार्टफोन के बारे में अच्छी जानकारी है वह एक ही जगह से फैमली के दूसरे लोगों को प्रोटेक्ट कर पाएगा। कंपनी ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए इसमें कुछ ज्यादा फीचर्स उपलब्ध कराए हैं।
नहीं इंस्टाल करना होगा कोई ऐप
Truecaller ने अपने न्यूज रूम में इस फीचर के बारे में डिटेल जानकारी शेयर की है। Family Protection फीचर की सबसे खास बात यह है कि यह ऐप पर डायरेक्ट इनबिल्ट है, मतलब इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अलग से किसी ऐप को इंस्टाल नहीं करना होगा। कंपनी ने फिलहाल इस फीचर को अभी चिली, केन्या, स्वीडन और मलेशिया में उपलब्ध कराया है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि जल्द ही इसे दूसरे देशों के मोबाइल यूजर्स के लि भी उपलब्ध कराया जाएगा।
भारत में कब होगा लॉन्च?
कंपनी तरफ से शेयर की गई जानकारी के अनुसार इस फीचर को भारत में 2026 के शुरुआती पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि Family Protection ग्रुप में यूजर्स अपने ट्रस्टेड ग्रुप में अधिकतम 5 लोगों को जोड़ सकते हैं। इसकी अच्छी बात यह है कि इसमें परिवार के साथ-साथ दोस्तों और दूसरे लोगों को जोड़ने की स्वतंत्रता भी दी गई है। कंपनी का मानना है कि स्पैम काल्स में लगाम लगाने में यह काफी मददगार साबित होगा।
