भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट और मिड रेंज सेगमेंट की किंग मानी जाने वाली दिग्गज कंपनी Xiaomi अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है। भारतीय बाजार में शॉओमी को अपनी रेडमी नोट सीरीज में फैंस से हमेशा ही जबरदस्त सपोर्ट मिला है। अब कंपनी ने भारत में अपनी नई Redmi Note 15 5G लाने जा रही है। पिछले काफी दिनों से इसको लेकर नई-नई अपडेट सामने आ रही है। लेटेस्ट अपडेट में इसकी लॉन्च डेट का भी खुलासा हो गया है। कंपनी इस नई स्मार्टफोन सीरीज को न्यू ईयर के मौके पर भारत में पेश करने जा रही है, मतलब अब आपको रेडमी की नई नोट सीरीज के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
Redmi Note 15 5G की लॉन्च डेट की अपडेट ने बाजार में बड़ी हलचल मचा दी है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स और लीक्स के मुताबिक कंपनी इस स्मार्टफोन सीरीज को 6 जनवरी 2026 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि कंपनी Redmi Note 15 5G सीरीज को ग्लोबल मार्केट में 3 धांसू स्मार्टफोन के साथ पेश करेगी। आइए आपको इस अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज को लेकर डिटेल जानकारी देते हैं।
Redmi Note 15 5G में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें कंपनी Redmi Note 15, Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro Plus को लॉन्च करेगी। शॉओमी की रेडमी सीरीज का भारतीय बाजार में किस कदर एक्साइटमेंट है उसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि भले ही कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्चिंग डेट को लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक्स ने ही फैंस की धड़कने बढ़ा दी हैं। सोशल मीडिया में भी यह स्मार्टफोन सीरीज जमकर चर्चा में बनी हुई है।
पहले लॉन्च हो सकता है बेस वेरिएंट
टिप्स्टर योगेश ब्रार के मुताबिक कंपनी भारत में सबसे पहले इस सीरीज का बेस वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। इसके कुछ दिनों बाद कंपनी Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro Plus को पेश कर सकती है। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो Redmi Note 15 5G आपको शानदार एक्सपीरियंस देने वाला है। लीक्स की मानें तो इसमें कंपनी 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले दे सकती है। डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।
डेली रूटीन वर्क से लेकर मल्टी टास्किंग और गेमिंग के लिए भी यह स्मार्टफोन एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। लीक्स की मानें तो कंपनी इसमें Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट और HyperOS 2 का कॉम्बिनेशन दे सकती है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी इसमें 108 मेगापिक्सल का दमदार प्राइमरी कैमरा और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे सकती है।
Redmi Note 15 Pro/ Pro Plus के फीचर्स
Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro Plus में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 6.83 इंच की एमोलेड स्क्रीन के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। प्रो मॉडल को कंपनी Dimensity 7400 Ultra चिपसेट के साथ और प्रो प्लस को Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट लॉन्च किया जा सकता है। दोनों ही वेरिएंट के डिस्प्ले में Gorilla Glass Victus 2 और IP68 रेटिंग मिल सकती है। कैमरे के मामले में दोनों वेरिएंट बेस मॉडल की तुलना में कहीं ज्यादा बेहतर होने वाला है। इसमें आपको200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। प्रो और प्रो प्लस में कंपनी 6500mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है।
