2025 का पूरा साल स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी धमाकेदार रहा है। हर महीने किसी न किसी स्मार्टफोन की सुर्खियों में भरा रहा है। 2025 में बजट से लेकर मिड रेंज सेगमेंट और फ्लैगशिप सेगमेट में कई सारे फोन्स ने एंट्री मारी। स्मार्टफोन कंपनियों ने हर एक सेगमेंट के यूजर्स को ध्यान में रखकर अलग-अलग कैटरी में एक से बढ़कर एक फोन्स लॉन्च किए। इस साल लॉन्च हुए कई सारे फोन्स ऐसे रहे जिन्होंने अपने अपग्रेड्स से यूजर्स को नया एक्सपीरियंस दिया। इस साल कई सारे ऐसे स्मार्टफोन्स भी मार्केट में आए जिनके कैमरा फीचर्स ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
Apple, Samsung, Google और Vivo समेत कई कंपनियों के स्मार्टफोन्स ने कैमरा डिपार्टमेंट में जमकर धमाल मचाया। आइए आपको इस साल लॉन्च हुए पांच ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं जिनके कैमरा सीधे-सीधे DSLR लेवल की फोटोग्राफी और वीडियो करने की क्षमता रखते हैं। अगर आपको एक कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन खरीदना है तो ये स्मार्टफोन्स आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
iPhone 17 Pro Max
2025 के सबसे अगर सबसे धाकड़ कैमरा स्मार्टफोन की बात करें तो iPhone 17 Pro Max का नाम लिस्ट में सबसे पहले आता है। इस प्रीमियम स्मार्टफोन में कंपनी ने 48MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें sensor-shift OIS फीचर मिलता है। इसके साथ ही इसमें आपको 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है जो 4x ऑप्टिकल जूम फीचर से लैस है। इसके ट्रिपल कैमरा सेटअप में आपको 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा लेस भी मिलता है।
iPhone 17 Pro Max के दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको Dolby Vision HDR, ProRes, Apple Log 2, Spatial Video और LiDAR Scanner जैसे हाई-एंड फीचर्स मिल जाते हैं। चाहे फोटो हो या वीडियो, यह फोन प्रोफेशनल-ग्रेड क्वालिटी देने में पूरी तरह सक्षम है।
Samsung Galaxy S25 Ultra
जब फ्लैगशिप कैमरा स्मार्टफोन की बात हो तो शायद ही कोई ऐसा होगा जो साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग का Samsung Galaxy S25 Ultra नहीं खरीदना चाहेगा। अपनी डिजाइन और फीचर्स को लेकर यह पूरी दुनिया में पॉपुलर है। मौजूदा समय में Galaxy S25 Ultra 2025 को कैमरा के मामले में सबसे ज्यादा पावरफुल माना जा रहा है। इसके रियर में आपको चार कैमरों का सपोर्ट मिलता है।
इसमें 200MP का प्राइमरी लेंस मिलता है जो कि 5x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 50MP पेरिस्कोप लेंस, 10MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है। अगर आप वीडियो रिकॉर्डिंग करते हैं तो बता दें कि इसमें आपको 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का फीचर मिलता है। यह स्मार्टफोन HDR10+ सपोर्ट के साथ बेहतरीन शॉर्प क्वालिटी में फोटो खींचने में सक्षम है।
Vivo X300 Pro
चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो हमेशा से ही अपने फोन्स में कैमरा के लिए जानी जाती रही है। कंपनी बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट के फोन्स में ही तगड़े कैमरा फीचर्स देती आई है। 2025 में लॉन्च हुए Vivo X300 Pro ने अपने कैमरा फीचर्स से जमकर तहलका मचाया है। इस स्मार्टफोन में दमदार ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस स्मार्टफोन में आपको 50MP का वाइड सेंसर OIS के साथ, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है। 200 मेगापिक्सल वाला लेंस 3.7x ऑप्टिकल जूम और मैक्रो शूटिंग क्षमता से लैस है।
इसके अलावा आपको इसमें 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलता है। इसके दूसरे कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको Zeiss ऑप्टिक्स, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, Dolby Vision HDR फीचर्स मिलते हैं। Vivo X300 Pro में आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Google Pixel 10 Pro
टेक जायंट गूगल की पिक्सल स्मार्टफोन सीरीज हमेशा से ही कैमरा फीचर्स को लेकर सुर्खियों में रही है। अगर आप एक कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आप Google Pixel 10 Pro की तरफ जा सकते हैं। इसमें आपको 50MP का मेंन सेंसर, 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो (5x जूम के साथ) और 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। Google Pixel 10 Pro में आपको सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 42MP का कैमरा मिलता है। आप सेल्फी कैमरे से भी 4K रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। 2025 में लॉन्च हुए यह सबसे बेहतरीन कैमरा फोन में से एक है।
Oppo Find X9 Pro
बजट सेगमेंट की पॉपुलर स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो ने Oppo Find X9 Pro को लेकर बाजार में जबरदस्त धमाल मचाया। Oppo Find X9 Pro में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। Oppo Find X9 Pro में आपको 50MP का प्राइमरी लेंस मिलता है जिसमें OIS का फीचर दिया गया है। इसके कैमरा सेटअप में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है जो कि 3x ऑप्टिकल जूम के साथ आता है।
इस स्मार्टफोन में आपको 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें आपको Hasselblad कलर कैलिब्रेशन, लेजर ऑटोफोकस, Dolby Vision वीडियो, LOG रिकॉर्डिंग फीचर मिलता है। इस स्मार्टफोन में आपको 50MP का शार्प 4K सेल्फी कैमरा भी मिलता है।
