13 नहीं अब 12 रिचार्ज प्लान्स से ही चलेगा काम, करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की खबर

टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को कई सारे प्लान्स में 28 दिन की वैलिडिटी ऑफर करती हैं। हालांकि अब मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत मिलने वाली है। बहुत जल्द यूजर्स को पूरे 30 दिन की वैलिडिटी के साथ सिर्फ कॉलिंग वाले प्लान्स अधिक देखने को मिल सकते हैं।

प्रीपेड मोबाइल इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए रिचार्ज को लेकर एक अहम बदलाव सामने आया है। अब मोबाइल यूजर्स को रिचार्ज प्लान खरीदते समय 30 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान चुनने का ऑप्शन मिल सकता है। ऐसे यूजर्स जिन्हें मोबाइल इंटरनेट की ज्यादा जरूरत नहीं होती है और वे फोन का इस्तेमाल कॉलिंग के लिए ज्यादा करते हैं उनके पास अब कई तरह के प्लान्स का विकल्प होगा।

Smartphones

सभी टेलीकॉम कंपनियों के पास सिर्फ कॉलिंग वाले प्लान्स की संख्या काफी लिमिटेड है।(फोटो क्रेडिट-iStock)

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस बदलाव की जानकारी साझा की। उनके मुताबिक, सरकार ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (थर्टींथ अमेंडमेंट) रेगुलेशंस, 2026 लागू किए हैं। इसके तहत 30 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज और केवल वॉयस कॉल व एसएमएस की जरूरत वाले प्लान का विकल्प देने का प्रावधान है।

End of Feed