TRAI Report: Airtel ने 44 लाख से ज्यादा यूजर्स जोड़कर जनवरी में मारी बाजी, ये कंपनी रही नंबर दो

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर, 2025 में एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 46.33 करोड़ थी। दूसरी ओर, वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) को इस दौरान नुकसान उठाना पड़ा और उसके 4.11 लाख मोबाइल ग्राहक कम हो गए।

जनवरी महीने में Bharti Airtel ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 44.06 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े, जिससे उसे साल की शुरुआत में बड़ी बढ़त मिली। वहीं, Reliance Jio के नेटवर्क से भी इस दौरान 24.37 लाख नए मोबाइल ग्राहक जुड़े। यह जानकारी दूरसंचार नियामक Telecom Regulatory Authority of India (ट्राई) द्वारा जारी आंकड़ों में सामने आई है। आसान शब्दों में कहें तो, जनवरी में दोनों कंपनियों ने नए ग्राहकों को जोड़ने में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन एयरटेल इस मामले में जियो से आगे रही।

TRAI

जनवरी महीने में एयरटेल ने जोड़े सबसे ज्यादा ग्राहक।

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी जियो ने जनवरी में 24.37 लाख मोबाइल कनेक्शन जोड़े, जिससे उसके कुल वायरलेस ग्राहकों की संख्या बढ़कर 49.14 करोड़ हो गई। विशेष रूप से भारती एयरटेल ने इस महीने के दौरान अपनी बाजार स्थिति मजबूत की और 44.06 लाख नए वायरलेस ग्राहक जोड़े। इसके साथ ही जनवरी में एयरटेल का ग्राहक आधार बढ़कर 46.77 करोड़ पहुंच गया।

End of Feed