बिना टावर चलेगा मोबाइल! TRAI ने रखा प्रस्ताव, क्या स्टारलिंक को मिलेगी एंट्री, किसे मिलेगा फायदा?

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ने सैटेलाइट ऑथराइजेशन के लिए नया प्रस्ताव रखा है। इसके तहत डायरेक्ट टू मोबाइल कनेक्टिविटी से जुड़े नियम तय होंगे, जिससे मोबाइल बिना टावर के सीधे सैटेलाइट से चल पाएंगे।

TRAI Direct to Mobile satellite Authorization : आने वाले समय में पहाड़ों, जंगलों और दूरदराज के इलाकों में बिना मोबाइल टावर के फोन पर इंटरनेट और कॉलिंग संभव होगी। भारत में सैटेलाइट के जरिए सीधे स्मार्टफोन को कनेक्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने 5 नवंबर को Direct-to-Device (D2D) सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए नए नियमों की सिफारिश की है।

TRAI Direct to Mobile satellite Authorization

ट्राइ ने पेश किए नए नियम

TRAI के प्रस्तावों को अगर नियमों के तौर मंजूरी मिलती है, तो इससे एलन मस्क की Starlink समेत कई सैटेलाइट कंपनियों के लिए कारोबार के नए रास्ते खुल सकते हैं। भारत में खासतौर पर Jio, Airtel और Vodafone Idea को इसका सीधा फायदा मिल सकता है। हालांकि, अभी यह सिर्फ प्रस्ताव है। TRAI ने अपनी सिफारिशें दूरसंचार विभाग (DoT) को भेजी हैं। इन्हें लागू करने का अंतिम फैसला सरकार करेगी।

End of Feed