टेक एंड गैजेट्स

स्मार्टफोन्स से लेकर Kindle तक, एक क्लिक में पढ़ें इस हफ्ते की सबसे बड़ी टेक सुर्खियां

Tech Update this week: इस हफ्ते टेक की दुनिया में कई बड़ी घोषणाएं और लॉन्च हुए। OnePlus 13s की झलक से लेकर Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत लीक होने तक, और Motorola Edge 60 Pro से लेकर नए Kindle Paperwhite भी लॉन्च हुए।

Image

Tech Update this week

Tech Update this week: टेक जगत में इस हफ्ते कई बड़ी घोषणाएं और स्मार्टफोन लॉन्च देखने को मिले। इस हफ्ते OnePlus 13s से लेकर Samsung Galaxy S25 Edge तक कई स्मार्टफोन चर्चा में रहे। वहीं Motorola ने अपना Edge 60 Pro लॉन्च किया और Amazon ने भारत में नया Kindle Paperwhite लॉन्च किया। चलिए देखते हैं इस हफ्ते की टॉप टेक्नोलॉजी खबरें।

OnePlus 13s

वनप्लस ने अपने नए कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s को लॉन्च किया है, जो जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। इसमें 6.32 इंच डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलेगा। यह OnePlus 13T का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। कंपनी ने इसको भारत में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है।

Samsung Galaxy S25 Edge

Galaxy S25 Edge की डिटेल्स Samsung की कनाडाई वेबसाइट पर लीक हुईं। इस लीक के तहत 256GB मॉडल की कीमत 1,678.99 डॉलर और 512GB मॉडल की कीमत 1,858.99 डॉलर होने का दावा किया। फोन में फ्रॉस्टेड ग्लास बैक और फ्लैट-फ्रेम डिजाइन है।

Motorola Edge 60 Pro

भारत में Motorola Edge 60 Pro लॉन्च हुआ है। इस फोन की कीमत ₹29,999 है। इसमें 6,000mAh बैटरी और Dimensity 8350 Extreme चिपसेट है। यह भारत का पहला फोन है जिसमें Perplexity, Microsoft Copilot और Google Gemini तीनों AI असिस्टेंट्स का सपोर्ट है।

Amazon Kindle Paperwhite

Amazon ने भारत में नया Kindle Paperwhite लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹16,999 है। इसमें 7 इंच glare-free e-ink डिस्प्ले और स्लिम डिजाइन दिया गया है। तीन कवर ऑप्शन ₹1,999 में मिलते हैं। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि इसे एक चार्ज में 3 महीने तक चलाया जा सकता है।

Samsung Galaxy A सीरीज में Gemini फीचर

Samsung जल्द ही Galaxy A सीरीज के कई फोन में Gemini AI शॉर्टकट फीचर देगा, जिसे साइड बटन दबाकर एक्सेस किया जा सकेगा। यह फीचर One UI 7 पर चलने वाले चुनिंदा A सीरीज मॉडल्स में मई से उपलब्ध होगा।

Microsoft Copilot Plus PCs

Microsoft ने Copilot Plus PCs के लिए तीन AI फीचर्स का ऐलान किया है, जिसमें बेहतर Windows सर्च, Click to Do (प्रिव्यू) और Recall (प्रिव्यू) शामिल हैं। ये अपडेट अप्रैल 2025 के नॉन-सिक्योरिटी विंडोज अपडेट के हिस्से हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article