यहां हम 5 आसान ट्रिक्स बता रहे हैं, जिनसे आप अपने फोन के स्पीकर को खुद ही साफ और बूस्ट कर सकते हैं वो भी बिना किसी खर्च के।
अक्सर स्पीकर की आवाज कम होने की वजह सिर्फ डस्ट होती है। एक सॉफ्ट ब्रश, टूथब्रश या सेफ्टी पिन से हल्के हाथों से स्पीकर ग्रिल की सफाई करें। ध्यान रखें कि अंदर ज्यादा दबाव न डालें।
अगर ब्रश से साफ नहीं हो रहा हो तो आप एयर ब्लोअर या सेलोटेप को स्पीकर ग्रिल पर चिपकाकर हल्के से खींच सकते हैं। इससे महीन धूल भी बाहर आ जाती है।
Play Store या App Store पर कई "Speaker Cleaner" ऐप्स मिलते हैं जो ध्वनि तरंगों के जरिए स्पीकर की गंदगी बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह खासतौर पर पानी या नमी घुस जाने पर काम करता है।
फोन की साउंड सेटिंग्स में जाकर "Sound Enhancer", "Dolby Atmos" या "Audio Booster" जैसी सेटिंग्स को ऑन करें। कभी-कभी वॉल्यूम लिमिट ऑन होती है जिसे बंद करना होता है।
कई बार फोन कवर स्पीकर को ब्लॉक कर देता है जिससे आवाज दब जाती है। एक बार बिना कवर के ट्राय करें- फर्क साफ महसूस होगा।