टेक एंड गैजेट्स

गर्मी की वजह से आपका स्मार्टफोन बन सकता है आग का गोला, ओवरहीटिंग से बचने के लिए करें ये 5 काम

आजकल के स्मार्टफोन काफी ज्यादा एडवांस हो चुके हैं जिससे आप एक साथ कई सारे काम एक साथ कर सकते हैं। लेकिन वर्कलोड का सीधा असर फोन के तापमान पर पड़ता है और ओवरहीटिंग होने पर यह सीधे सीधे इंटर्नल कंपोनेंट्स पर असर डालती है।

Image

आप कुछ आसान तरीके अपनाकर स्मार्टफोन की ओवरहीटिंग को खत्म कर सकते हैं।(फोटो क्रेडिट-iStock)

स्मार्टफोन हमारे डेली रूटीन लाइफ का एक अहम पार्ट बन चुका है। अब हमारे कई सारे काम स्मार्टफोन्स पर ही निर्भर हो चुके हैं इसलिए ज्यादातर समय हमें इसको इस्तेमाल करते रहना पड़ता है। गर्मी के सीजन में स्मार्टफोन में कई बार सामान्य काम में भी ओवरहीटिंग की समस्या हो जाती है। इस समय नौतपा चल रहे हैं और तापमान काफी ज्यादा बढ़ चुका है ऐसे में कॉलिंग या फिर इंटरनेट ब्राउजिंग करने पर फोन तुरंत हीट करने लगता है। अगर आप फोन की ओवरहीटिंग को इग्नोर करते हैं तो आपका स्मार्टफोन आग का गोला भी बन सकता है।

आजकल के स्मार्टफोन काफी ज्यादा एडवांस हो चुके हैं जिससे आप एक साथ कई सारे काम एक साथ कर सकते हैं। लेकिन वर्कलोड का सीधा असर फोन के तापमान पर पड़ता है और ओवरहीटिंग होने पर यह सीधे सीधे इंटर्नल कंपोनेंट्स पर असर डालती है। गर्मी के मौसम में ओवहीटिंग की समस्या तब और अधिक होती है जब आप गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग या फिर फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी करते हैं। ओवरहीटिंग आपके फोन की बैटरी को डैमेज कर सकती है इसलिए आपको इसे बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

अगर आप भी इस भीषण गर्मी में स्मार्टफोन के ओवरहीटिंग की समस्या से परेशान है तो हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने वाले हैं जिससे आप फोन को कुछ ही सेकंड ठंडा कर सकते हैं और साथ ही हैवी टास्क के दौरान भी फोन पूरी तरह से ठंडा रहेगा।

फोन की ब्राइटनेस को कम रखें

अगर आपका फोन अधिक गर्म हो रहा है तो आपको अपने फोन की ब्राइटनेस लेवल को कम रखना चाहिए। लगातार हाई ब्राइटनेस की वजह से फोन बैटरी की खपत अधिक करता है और और इसकी वजह से फोन गर्म होने लगता है। आप फोन में Auto Brightness फीचर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

फोन से हटा दें कवर

स्मार्टफोन का कवर ओवरहीटिंग का एक बड़ा कारण है। कई बार लोग स्टाइलिश लुक की वजह से फोन में मोटा कवर लगा लेते हैं और गर्मी में यह एक बड़ी समस्या बन जाता है। फोन का कवर स्मार्टफोन से निकलने वाली हीटिंग को बाहर नहीं जाने देता जिसकी वजह से वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और फोटोग्राफी के दौरान फोन अधिक गर्म हो जाता है। गर्मी में फोन को ठंडा रखने के लिए आपको कवर को हटा देना चाहिए।

जरूरत न होने पर इन फीचर्स को बंद कर दें

कई बार लोग जरूरत न होने पर भी Bluetooth, GPS, Wi-Fi, Mobile Data, Hotspot और Background Sync जैसे फीचर्स को ऑन रखते हैं। ये सभी फीचर्स बैकग्राउंट में रन करते रहते हैं जिसकी वजह से बैटरी खपत बढ़ती है और साथ ही फोन भी गर्म होता है। अगर जरूरत न तो इन फीचर्स को बंद रखें।

फोन को सीधे धूप से बचाएं

कभी भी स्मार्टफोन को ऐसी जगह पर इस्तेमाल न करें जहां पर उस पर सीधे धूप पड़े। सीधी धूप स्मार्टफोन की सबसे बड़ी दुश्मन है। सूजर की तेज रोशन फोन का तापमान तेजी से बढ़ाता है। तेज धूप में इस्तेमाल करने पर ब्राइटनेस बढ़ती है जिससे बैटरी की खपत ज्यादा हो जाती है। आपको हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

चार्जिंग के समय इन बातों का रखें ध्यान

गर्मी के मौसम में स्मार्टफोन चार्जिंग के दौरान भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। चार्जिंग दौरान फोन अधिक गर्म हो जाता है इससे बचने के लिए आप उसे एयर प्लेन मोड में लगा सकते हैं। इसके अलावा आपको चार्जिंग के समय स्मार्टफोन को इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article