AC रेंट पर लेना पड़ सकता है महंगा, इन बातों का रखेंगे ध्यान तो पूरी गर्मी कटेगी मौज

AC Rent Near Me: भारत के कई इलाकों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। कुछ शहरों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। ऐसी खतरनाक गर्मी से बचाव करने में सिर्फ एयर कंडीशनर ही मददगार होते हैं।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated May 28 2026, 14:13 IST
एसी की कीमत बहुत अधिक होती होती है इसलिए कई बार लोग इसे किराए पर भी ले लेते हैं। अगर आप भी इस गर्मी से बचने के लिए किराए पर एसी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। Image Credit : IStock01 / 08

एसी की कीमत बहुत अधिक होती होती है इसलिए कई बार लोग इसे किराए पर भी ले लेते हैं। अगर आप भी इस गर्मी से बचने के लिए किराए पर एसी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है।

किराए पर एयर कंडीशनर लेना एक फायदेमंद डील हो सकती है लेकिन अगर आप इसे लेते समय लापरवाही बरतते हैं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। रेंट पर एसी खरीदते समय आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।Image Credit : IStock02 / 08

किराए पर एयर कंडीशनर लेना एक फायदेमंद डील हो सकती है लेकिन अगर आप इसे लेते समय लापरवाही बरतते हैं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। रेंट पर एसी खरीदते समय आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

अगर आप एयर कंडीशनर को रेंट पर खरीदने जा रहे हैं आपको जो यूनिट दिया जा रहा है उसको एक बार चलाकर जरूर देखें कि उसकी कूलिंग और एयर फ्लो कैसा है। एसी चलते समय बहुत ज्यादा कंपन और आवाज नहीं करना चाहिए।Image Credit : IStock03 / 08

अगर आप एयर कंडीशनर को रेंट पर खरीदने जा रहे हैं आपको जो यूनिट दिया जा रहा है उसको एक बार चलाकर जरूर देखें कि उसकी कूलिंग और एयर फ्लो कैसा है। एसी चलते समय बहुत ज्यादा कंपन और आवाज नहीं करना चाहिए।

रेंट पर दिए जा रहे एयर कंडीशनर के रिमोट को अच्छे से चेक कर लें। कई बार लोग सिर्फ एसी के रिमोट को ऑन ऑफ करके चेक करते हैं, आपको ऐसी गलती नहीं करनी है। रिमोट पर बने सभी बटन को इस्तेमाल करें जिससे पता चल पाएगा कि रिमोट सही से काम कर रहा है या नहीं। Image Credit : IStock04 / 08

रेंट पर दिए जा रहे एयर कंडीशनर के रिमोट को अच्छे से चेक कर लें। कई बार लोग सिर्फ एसी के रिमोट को ऑन ऑफ करके चेक करते हैं, आपको ऐसी गलती नहीं करनी है। रिमोट पर बने सभी बटन को इस्तेमाल करें जिससे पता चल पाएगा कि रिमोट सही से काम कर रहा है या नहीं।

एसी को किराए पर लेने से पहले उसके सभी मोड को चेक कर लें। आपको स्लीप मोड, टर्बो मोड को अच्छे से चेक करना चाहिए। इसके अलावा उसके फैन और विंग्स को भी चेक कर लें की वह सही से काम कर रहा है या नहीं।Image Credit : IStock05 / 08

एसी को किराए पर लेने से पहले उसके सभी मोड को चेक कर लें। आपको स्लीप मोड, टर्बो मोड को अच्छे से चेक करना चाहिए। इसके अलावा उसके फैन और विंग्स को भी चेक कर लें की वह सही से काम कर रहा है या नहीं।

रेंट पर एसी खरीदते समय वेंडर से सर्विस के बारे में जरूर पूछ लें। कई बार लोग इस बारे में बात नहीं करते और फिर जब कुछ गड़बड़ी होती है तो फिर ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। रेंट पर एसी लेने से पहले फ्री सर्विस के बारे में जरूर जानकारी लें।Image Credit : IStock06 / 08

रेंट पर एसी खरीदते समय वेंडर से सर्विस के बारे में जरूर पूछ लें। कई बार लोग इस बारे में बात नहीं करते और फिर जब कुछ गड़बड़ी होती है तो फिर ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। रेंट पर एसी लेने से पहले फ्री सर्विस के बारे में जरूर जानकारी लें।

इसके साथ ही आपको वेंडर से यह भी मालूम कर लेना चाहिए कि अगर एसी कुछ दिनों में काम करना बंद कर देता है तो क्या वह उस सीजन के लिए दूसरा एयर कंडीशनर रिप्लेस करके देगा या नहीं।Image Credit : IStock07 / 08

इसके साथ ही आपको वेंडर से यह भी मालूम कर लेना चाहिए कि अगर एसी कुछ दिनों में काम करना बंद कर देता है तो क्या वह उस सीजन के लिए दूसरा एयर कंडीशनर रिप्लेस करके देगा या नहीं।

इसके साथ ही आपको वेंडर से एसी लगाने यानी इंस्टालेशन चार्ज और गर्मी खत्म होने के बाद उसे उतारने पर लगने वाले चार्ज के बारे में भी पूछ लेना चाहिए। इसके अलावा आपको डिलीवरी चार्ज के खर्च के बारे में मालूम कर लेना चाहिए।Image Credit : IStock08 / 08

इसके साथ ही आपको वेंडर से एसी लगाने यानी इंस्टालेशन चार्ज और गर्मी खत्म होने के बाद उसे उतारने पर लगने वाले चार्ज के बारे में भी पूछ लेना चाहिए। इसके अलावा आपको डिलीवरी चार्ज के खर्च के बारे में मालूम कर लेना चाहिए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!