Smart TV under 6000 Flipkart Sale: अगर आप अपने घर के लिए एक बजट स्मार्ट टीवी लेने की सोच रहे हैं और आपका बजट ₹6,000 से कम है, तो यह खबर आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। Flipkart पर चल रही फ्रीडम सेल (Freedom sale) में आप HD रेडी स्मार्ट टीवी ₹6,000 से कम कीमत में खरीद सकते हैं। ये टीवी न केवल साइज में कॉम्पैक्ट हैं बल्कि फीचर्स में भी दमदार हैं। आइए जानते हैं टॉप-5 ऐसे टीवी जिनकी कीमत कम है लेकिन परफॉर्मेंस शानदार।
ये टीवी न केवल साइज में कॉम्पैक्ट हैं बल्कि फीचर्स में भी दमदार हैं।
1. Thomson Alpha QLED 24 HD Ready Smart TV ( कीमत- ₹5,999)
QLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह टीवी अपने सेगमेंट में खास है। इसमें 24W का दमदार साउंड आउटपुट, Linux ऑपरेटिंग सिस्टम और शानदार पिक्चर क्वालिटी मिलती है। यह 2025 एडिशन है और एक साल की प्रोडक्ट वारंटी भी मिलती है।
2. MarQ by Flipkart 24 इंच HD Ready Smart Coolita TV (कीमत- ₹5,499)
यह टीवी Flipkart की खुद की ब्रांड MarQ का है, जो कूलिटा OS पर चलता है। इसकी 1366x768 पिक्सल की स्क्रीन और स्मार्ट फीचर्स इसे यूजर फ्रेंडली बनाते हैं। साथ ही इसमें एक साल की वारंटी मिलती है और यह 72% की छूट के साथ मिल रहा है।
3. KODAK Special Edition 24 Smart TV (कीमत - ₹5,999)
Kodak का यह स्मार्टटीवी Linux OS और 20W साउंड आउटपुट के साथ आता है। इसकी बिल्ड क्वालिटी और ब्रांड वैल्यू इसे इस रेंज में एक मजबूत प्रतियोगी बनाती है।
4 Samtonic 24 HD Ready LED TV (कीमत- ₹5,189)
यह टीवी 1366x768 पिक्सल के HD Ready डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें बढ़िया ऑडियो बॉक्स मिलता है। कंपनी 12 महीने की वारंटी देती है और व्हाट्सएप या कॉल से रजिस्ट्रेशन कराने पर 12 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी भी फ्री में मिलती है। कीमत और साउंड के लिहाज से यह एक बेहतरीन विकल्प है।
5. Thomson Alpha 24 HD Ready Smart TV (कीमत ₹5,899)
HD Ready Smart TV की कीमत ₹5,899 है। इसमें 20W साउंड आउटपुट, Linux OS और HD डिस्प्ले मिलता है। यह 1 साल की प्रोडक्ट वारंटी के साथ आता है। इस टीवी में 1366x768 पिक्सल का HD Ready डिस्प्ले मिलता है, जो शानदार विजुअल क्वालिटी देता है। इसमें Linux ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे आप OTT ऐप्स और इंटरनेट से जुड़ी बेसिक स्मार्ट सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं।
