आज के समय में स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, लैपटॉप, हेडफोन्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल हमारी लाइफ में बहुत अधिक बढ़ चुका है। इन गैजेट्स ने हमारी डेली रूटीन लाइफ के काम को बेहद आसान बना दिया है। हालांकि इनमें एक बड़ी समस्या यह होती है कि इन्हें बार बार चार्जिंग पर लगाना पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। दरअसल अब बाजार में कुछ ऐसे पावर बैंक्स उपलब्ध हैं जिसमें आपको 30,000mAh की बैटरी क्षमता मिल जाती है। इन पावर बैंक से आप अपने स्मार्टफोन के साथ-साथ लैपटॉप और दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर पाएंग।
अब मार्केट में आपको बड़ी बैटरी क्षमता वाले पावर बैंक भी मिल जाएंगे।
अभी तक बाजार में जितने भी पावर बैंक उपलब्ध थे उनमें से ज्यादातर पावर बैंक स्मार्टफोन और ईयरबड्स जैसे डिवाइस को ही चार्ज कर पाते थे। लेकिन, अब ऐसे पावर बैंक भी हैं जिसमें आपको ट्रांसफॉर्मर जैसी क्षमता मिलती है जिससे आप अलग-अलग डिवाइस को कुछ ही मिनट में चार्ज कर सकते हैं। खास बात यह है कि ये पावर बैंक घूमते फिरते हुए आपके लैपटॉप और टैबलेट को भी चार्ज कर सकते हैं।
अगर आप बड़ी बैटरी वाला पावर बैंक लेना चाहते हैं तो boAt EnergyShroom PB665 Turbo X, Mi Power Bank Boost Pro, One Life Power 10 और Callmate 30000mAh की तरफ जा सकते हैं। अभी इन सभी पावर बैंक्स में आपको अच्छा खासा डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है। आइए आपको इनकी डिटेल जानकारी देते हैं।
1. boAt EnergyShroom PB665 Turbo X
boAt का यह पावर बैंक 30,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसमें 65W टर्बो फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है। इसके साथ 100W की हाई-स्पीड चार्जिंग केबल भी मिलती है। इसकी मदद से स्मार्टफोन, आईफोन, टैबलेट और लैपटॉप जैसे डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। इसकी कीमत अमेजन पर 3,699 रुपये बताई गई है।
2. Mi Power Bank Boost Pro
Mi Power Bank Boost Pro उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जिन्हें ज्यादा बैटरी क्षमता वाला पावर बैंक चाहिए। इसमें 30,000mAh की बैटरी मिलती है और यह 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें 24W फास्ट रिचार्जिंग की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा तीन आउटपुट और दो इनपुट पोर्ट मिलते हैं। डिवाइस की सुरक्षा के लिए 16 लेयर प्रोटेक्शन दिया गया है। अमेजन पर इसकी कीमत 3,499 रुपये है।
3. One Life Power 10
कम कीमत में 30,000mAh की बैटरी वाला पावर बैंक तलाश रहे लोगों के लिए One Life Power 10 एक विकल्प हो सकता है। इसमें 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह पावर बैंक ड्यूल इनपुट और ट्रिपल आउटपुट पोर्ट के साथ आता है। इसमें PD और Quick Charge जैसी तकनीक भी दी गई हैं। इसकी मदद से लैपटॉप, आईफोन और दूसरे स्मार्टफोन चार्ज किए जा सकते हैं। इसकी कीमत 2,499 रुपये बताई गई है।
4. Callmate 30000mAh Power Bank
Callmate का यह पावर बैंक 30,000mAh की बैटरी क्षमता के साथ आता है। इसमें 23W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसका इस्तेमाल सिर्फ मोबाइल फोन ही नहीं, बल्कि ईयरबड्स, ब्लूटूथ स्पीकर, टैबलेट और ट्रिमर जैसे डिवाइस चार्ज करने के लिए भी किया जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 1,351 रुपये बताई गई है।
