टेक एंड गैजेट्स

गेमिंग के लिए बेस्ट हेडफोन्स 2025: 10 हजार रु से कम में मिल रहे टॉप 5 धांसू ऑप्शन

Top 5 Gaming Headsets Under rs 10000 in India: यहां हम आपको 10,000 रुपये से कम कीमत में ऐसे वायरलेस और वायर्ड गेमिंग हेडसेट्स बता रहे हैं, जो दमदार साउंड, लंबे बैटरी बैकअप और बेहतर कम्फर्ट के साथ आते हैं। चलिए जानते हैं।

Image

गेमिंग के लिए बेस्ट 5 हेडफोन्स

Top 5 Gaming Headsets Under rs 10000 in India: बेहतरीन ऑडियो किसी भी गेमिंग एक्सपीरियंस को बदल सकता है। चाहे बात हो FPS गेम्स में दुश्मन के कदमों की आवाज पहचानने की या RPG में सिनेमैटिक साउंड का मजा लेने की, एक अच्छा हेडसेट गेमर को गेम में आगे रखता है। यहां हम आपको 10,000 रुपये से कम कीमत में ऐसे वायरलेस और वायर्ड गेमिंग हेडसेट्स बता रहे हैं, जो दमदार साउंड, लंबे बैटरी बैकअप और बेहतर कम्फर्ट के साथ आते हैं।

Razer Barracuda X (2022): हल्का और मल्टीप्लेटफॉर्म हेडसेट

करीब ₹7,400 कीमत वाला Razer Barracuda X (2022) उन गेमर्स के लिए शानदार ऑप्शन है जो हर प्लेटफॉर्म पर गेमिंग करना पसंद करते हैं। यह 2.4GHz वायरलेस, ब्लूटूथ और 3.5mm वायर्ड कनेक्शन सपोर्ट करता है। सिर्फ 250 ग्राम वजन के साथ यह लंबे सेशंस में आरामदायक है। Razer के 40mm TriForce ड्राइवर्स बैलेंस्ड ऑडियो देते हैं और 50 घंटे की बैटरी इसे ट्रैवल-फ्रेंडली बनाती है।

HyperX Cloud: कम्फर्ट और ड्यूरेबिलिटी

₹8,200 कीमत वाला HyperX Cloud गेमिंग जगत में सालों से पॉपुलर है। इसके मेमोरी फोम ईयर पैड्स और एल्यूमिनियम फ्रेम इसे टिकाऊ और बेहद आरामदायक बनाते हैं। यह हेडसेट क्लियर साउंड और वॉयस क्लैरिटी पर जोर देता है, जो मल्टीप्लेयर गेमिंग के लिए जरूरी है। साथ ही, इसका नॉइज-कैंसलिंग डिटैचेबल माइक्रोफोन शोरगुल वाले माहौल में भी साफ आवाज सुनिश्चित करता है।

Corsair HS55: बजट में सराउंड साउंड का मजा

₹6,400 कीमत वाला Corsair HS55 बजट-फ्रेंडली हेडसेट है, लेकिन इसमें फीचर्स की कोई कमी नहीं है। इसके लेदर मेट मेमोरी फोम पैड और हल्का डिजाइन लंबे गेमिंग सेशंस को आसान बनाते हैं। पीसी और मैक पर यह Dolby Audio 7.1 सराउंड साउंड सपोर्ट करता है, जिससे गेम्स में पोजिशनल ऑडियो का अनुभव बेहतर हो जाता है। इसका मल्टीप्लेटफॉर्म सपोर्ट इसे और भी उपयोगी बनाता है।

Sony INZONE H5 Wireless: मिड-रेंज सेगमेंट का प्रीमियम ऑप्शन

₹10,000 कीमत वाला Sony INZONE H5 Wireless (WH-G500) खासतौर पर PC और PS5 यूजर्स के सही ऑप्शन है। इसमें 360 Spatial Sound टेक्नोलॉजी है, जो शूटर गेम्स में काफी मददगार होती है। 28 घंटे की बैटरी, लो-लेटेंसी 2.4GHz वायरलेस और 3.5mm वायर्ड कनेक्शन इसे भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं। इसका बूम माइक्रोफोन और 40mm ड्राइवर्स गेमिंग ऑडियो को और दमदार बनाते हैं।

Razer BlackShark V2 HyperSpeed: ईस्पोर्ट्स प्रोफेशनल्स के लिए

इसकी कीमत ₹11,000 रुपये है, लेकिन Razer BlackShark V2 HyperSpeed उन गेमर्स के लिए है जो प्रोफेशनल-ग्रेड परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें THX Spatial Audio मिलता है जो पिनपॉइंट एक्युरेसी देता है। 70 घंटे की बैटरी, फास्ट USB-C चार्जिंग और मल्टी-कनेक्टिविटी विकल्प इसे ईस्पोर्ट्स खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन बनाते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article