टेक एंड गैजेट्स

Flipkart Black vs Flipkart VIP vs Flipkart Plus: कौन सा प्लान सबसे ज्यादा फायदेमंद? कीमत और बेनिफिट्स

फ्लिपकार्ट ने भारत में फ्लिपकार्ट ब्लैक नाम से एक नई सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू की है, जो कंपनी का अब तक का सबसे प्रीमियम रिवॉर्ड और बेनिफिट प्लान है। इस सब्सक्रिप्शन प्लान में शॉपिंग के फायदे, मनोरंजन सब्सक्रिप्शन और यात्रा संबंधी सौदे शामिल हैं। यह प्लान फ्लिपकार्ट के मौजूदा वीआईपी और प्लस प्रोग्राम्स में शामिल हो गया है।

Image

Flipkart (image-Canva)

Flipkart Black vs Flipkart VIP vs Flipkart Plus: फ्लिपकार्ट ने भारत में अपना नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन Flipkart Black लॉन्च कर दिया है, जो शॉपिंग, एंटरटेनमेंट और ट्रैवल बेनिफिट्स का पैकेज है। यह प्लान कंपनी के मौजूदा VIP (₹799/वर्ष) और Plus (फ्री) प्रोग्राम्स से अलग है। नए Black प्लान की कीमत ₹1,499 रखी गई है, हालांकि फिलहाल इसे ₹990 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां हम इन तीनों प्लान में अंतर और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दे रहे हैं।

Flipkart Black: सबसे प्रीमियम सब्सक्रिप्शन

Flipkart Black को कंपनी ने अपने सबसे महंगे और प्रीमियम रिवॉर्ड प्रोग्राम के रूप में पेश किया है। इसमें एक साल का YouTube Premium (₹1,490) फ्री दिया जा रहा है, साथ ही हर ऑर्डर पर 5% SuperCoin कैशबैक मिलता है, जिसकी सीमा 100 कॉइन प्रति ऑर्डर है। यूजर्स एक महीने में 800 तक SuperCoins कलेक्ट कर सकते हैं और इन्हें रिडीम करने पर 5% अतिरिक्त छूट भी मिलती है। इसके अलावा, सदस्यों को सेल्स पर अर्ली एक्सेस, प्रायोरिटी सपोर्ट, प्रीमियम गैजेट डील्स और Cleartrip के जरिए सिर्फ ₹1 में फ्लाइट बदलाव या कैंसिलेशन की सुविधा मिलती है।

Flipkart VIP: किफायती कीमत पर शॉपिंग और ट्रैवल जैसे फायदे

₹799 सालाना कीमत वाला Flipkart VIP, Black की तुलना में किफायती है और इसमें भी 5% SuperCoin कैशबैक मिलता है। ₹10,000 से ऊपर की खरीद पर 25 अतिरिक्त SuperCoins का बोनस दिया जाता है। कुछ शहरों में तेज रिटर्न पिकअप, Cleartrip होटल डिस्काउंट और ₹1 में फ्लाइट बदलाव/कैंसिलेशन जैसी सुविधाएं इसमें शामिल हैं। अप्रैल 2025 से इस प्लान में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट बुकिंग पर भी SuperCoins मिलेंगे। इसके अलावा, Hero Bank कार्ड से पेमेंट करने पर Big Billion Days जैसी सेल्स में 15% इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

Flipkart Plus: फ्री लॉयल्टी प्रोग्राम

Flipkart Plus पूरी तरह फ्री प्रोग्राम है, लेकिन इसमें एंट्री के लिए शर्तें हैं। साल में कम से कम चार खरीदारी करने पर ग्राहक Plus में और आठ खरीदारी पर Plus Premium में शामिल होते हैं। इन दोनों टियर में ग्राहकों को SuperCoins मिलते हैं, सेल्स पर सामान्य ग्राहकों से पहले पहुंच मिलती है और चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर बचत का मौका मिलता है। खासकर Plus Premium यूज़र्स को ज्यादा SuperCoins और सेल्स में बेहतर डील्स का फायदा मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article