Best smartphone under 10000 Rupees: पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन की कीमतों में बड़ी उछाल आई है। कई सारी स्मार्टफोन्स मेकर कंपनी ने अपने बजट से लेकर मिड रेंज स्मार्टफोन्स की कीमतों को बढ़ा दिया है। ऐसे में बढ़ती महंगाई के बीच में नया स्मार्टफोन खरीदने वालें ग्राहकों की जेब का बोझ भी बढ़ गया है। बढ़ी हुई कीमतों की वजह से कई सारे लोगों ने तो फोन खरीदने का प्लान ही बदल दिया है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो हम आपकी टेंशन थोड़ी कम करने वाले हैं।
सैमसंग और मोटोरोला के पास लो बजट सेगमेंट में कई सारे ऑप्शन्स मौजूद हैं।
बजट से लेकर मिडरेंज सेगमेंट में स्मार्टफोन्स के कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं। इस सेगमेंट में आपको लगभग हर एक कंपनी के स्मार्टफोन्स देखने को मिल जाएंगे। हालांकि कम कीमत में एक अच्छा स्मार्टफोन सेलेक्ट करना एक मुश्किल भरा टास्क हो गया है। आइए आपको 5 ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं जिनकी कीमत तो 10 हजार रुपये से कम है लेकिन इसमें आपको फीचर भर-भर के मिलते हैं।
Motorola Moto G05
अगर आपका बजट बहुत ही कम है और आपको एक डिसेंट स्मार्टफोन चाहिए तो आप Motorola Moto G05 की तरफ जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको 6.67 इंच की IPS डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Mediatek Helio G81 Ultra Chipset दिया गया है। इस स्मार्टफोन को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से 7,299 रुपये में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy F05
साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग के पास अपने फैंस के लिए कई लो बजट सेगमेंट में कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं। अगर आप एक सस्ता स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आप Samsung Galaxy F05 की तरफ जा सकते हैं। इसमें आपको 6.74 इंच की एलसीडी डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, Mediatek Helio G85 Chipset दिया गया है। इसमें आपको 5000mAh बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। इसे आप 6, 499 रुपये की कीमत में ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
Xiaomi Redmi A5 4G
लो बजट सेगमेंट में Xiaomi Redmi A5 4G भी एक बेस्ट ऑप्शन है। डेली रूटीन वर्क के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच की IPS स्क्रीन देखने को मिलती है। रियर पैनल में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। कंपनी ने इसमें Unisoc T7250 Chipset दिया है। इसे आप क्रोमा स्टोर से 7,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।
Infinix Smart 8 HD
इनफिनिक्स की तरफ से आने वाला Infinix Smart 8 HD भी लो बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें आपको 6.6 इंच की IPS स्क्रीन मिलती है। इसके डिस्प्ले में आपको 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें आपको 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें आपको Unisoc T606 Chipset मिलता है। इसमें आपको 5000mAh की बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो आप इसे फ्लिपकार्ट से 6,699 रुपये में खरीद सकते हैं।
itel Zeno 20 Max
स्वदेशी कंपनी आईटेल के पास भी लो-बजट सेगमेंट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। itel Zeno 20 Max कम कीमत में यूजर्स को काफी कुछ ऑफर करता है। इसमें आपोक 6.6 इंच की डिस्प्ले मिलती है। इसमें आपको 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा मिलता है। सेल्फी के 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें UNISOC T7100 Chipset दिया गया है। इसे आप अमेजन से 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
