स्मार्टफोन चार्जिंग में एक सबसे बड़ी गलती ज्यादातर लोग यह करते हैं कि लोग फोन को पूरा 100 पर्सेंट तक चार्ज करने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज ही यह आदत बदल डालें। फोन को 85-90 पर्सेंट तक चार्ज होने के बाद अनप्लग कर दें।
स्मार्टफोन चार्जिंग के नियम को फॉलो करें। स्मार्टफोन की बैटरी कभी भी 20% से डाउन नहीं होनी चाहिए। इसीलिए आपको हमेशा 80-20 पर्सेंट नियम को फॉलो करना चाहिए।
अगर आप चाहते हैं कि स्मार्टफोन जल्दी चार्ज हो जाए और साथ ही ज्यादा देर तक फोन को चार्जिंग पर न लगाना पड़े इसके लिए आप चार्जिंग के दौरान फोन को एयरप्लेन मोड में सेट कर सकते हैं और साथ ही WiFi को भी बंद कर दें।
ज्यादातर देखा जाता है कि लोग स्मार्टफोन को चार्ज करते समय गेमिंग या फिर ओटीटी स्ट्रीमिंग करते रहते हैं। इन सब कामों की वजह से चार्जिंग के दौरान बैटरी पर एक्स्ट्रा जोर पड़ता है। आपको कभी भी इस तरह की गलती नहीं करनी है।
गर्मी के दिनों में चार्जिंग के दौरान स्मार्टफोन काफी गर्म हो जाता है। इसलिए अगर आप फोन को चार्जिंग पर लगा रहे हैं तो उसेमं कवर हटा दें। मोटा कवर फोन को ओवरहीट कर देता है और इसकी वजह से कई बार ब्लास्ट तक हो जाता है।