टेक एंड गैजेट्स

स्मार्टफोन प्राइस हाइक ने ग्राहकों की जेब का बढ़ाया बोझ, अभी और लग सकता है झटका

साल 2026 में स्मार्टफोन खरीदना लोगों की जेब पर भारी पड़ता दिख रहा है। बजट और मिडरेंज स्मार्टफोन्स की कीमतों में 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को माना जा रहा है।

Image

स्मार्टफोन की बढ़ी हुई कीमतों ने ग्राहकों की जेब का बढ़ाया बोझ।

Smartphone Price Hike Reason: स्मार्टफोन्स हमारे जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। अब डेली रूटीन के कई सारे काम स्मार्टफोन्स पर ही निर्भर हो चुके हैं। अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। स्मार्टफोन सेक्टर में पिछले कुछ समय में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। पिछले कुछ महीनों में स्मार्टफोन की प्राइसिंग में भी बड़ा बदलाव आया है। स्मार्टफोन की खरीदारी करना अब पहले से काफी कठिन काम हो चुका है। बजट से लेकर प्रीमियम स्मार्टफोन्स की कीमतों में बड़ी उछाल आई है।

साल 2026 में स्मार्टफोन खरीदना लोगों की जेब पर भारी पड़ता दिख रहा है। बजट और मिडरेंज स्मार्टफोन्स की कीमतों में 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को माना जा रहा है।

दरअसल स्मार्टफोन मेकर कंपनियां जहां फ्लैगशिप फीचर्स सिर्फ महंगे फोन्स में उपलब्ध कराती थीं वहीं अब बजट और मिड रेंज सेगमेंट में AI जैसे फीचर्स आने के बाद डिवाइस की लागत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। AI फीचर्स वाले फोन बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली मेमोरी चिप्स और कंपोनेंट्स की कीमतें दुनियाभर में तेजी से बढ़ी है और इसका असर सीधा असर स्मार्टफोन की कीमत पर पड़ता है।

कंपोनेंट्स की शॉर्टेज भी बड़ी वजह

आपको बता दें कि चिपसेट, रैम और स्टोरेज बनाने वाली कंपनियां अब आर्टिफिशियल कंपनियों की तरफ ज्यादा फोकस कर रही हैं जिसकी वजह से स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाली रैम और स्टोरेज की शॉर्टेज भी हो रही है। फोन में लगने वाले चिपसेट और मेमोरी कार्ड के रेट भी अचानक बढ़ गए हैं। इंपोर्ट महंगा होने की वजह से कंपनियों ने भी फोन के दाम बढ़ा दिए हैं। किसी मॉडल पर 3,000 तो किसी पर 4,000 से 5,000 तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

अभी और बढ़ सकती है कीमतें

रिपोर्ट के मुताबिक एक बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन जो पहले 8000 रुपये में आता था वो रैम और दूसरे कंपोनेंट महंगे होने के बाद करीब 12,000 रुपये तक का मिल रहा है। कीमत में इतनी बढ़ोतरी की वजह से अब लोग भी नया स्मार्टफोन खरीदने से बच रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि कंपनियों की तरफ मौजूदा समय में Cashback और Festive offers भी लगभग बंद कर दिए हैं। जिससे ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। साथ ही कंपनियां यह भी बता रही हैं कि स्टॉक कम आ रहा है और आने वाले समय में कीमतें और बढ़ सकती हैं।

Prerit Kumar
प्रेरित कुमारauthor

मैं एक जिज्ञासु पत्रकार हूँ, जो खबरों के हर पहलू को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य का अनुभव रखता हूँ। पत्रकारिता की दुनिया में एक दशक से सक्रिय हूँ। समाज और सच्चाई को जोड़ने वाली सार्थक पत्रकारिता में विश्वास करता हूँ।

और पढ़ें
End of Article